इसी महीने ईरान पर हमला करने वाले थे नेतन्याहू, लेकिन ट्रंप ने ऐन वक्त पर बदला प्लान

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अक्टूबर में ईरान पर हमले की योजना बनाई थी, जिसमें परमाणु ठिकानों और बुनियादी ढांचों को निशाना बनाना शामिल था. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस हमले का विरोध किया.

Advertisement
इजरायल की सेना (IDF) 10 अक्टूबर के वीकेंड पर हमले के लिए पूरी तरह तैयार थी. (file Photo-Reuters) इजरायल की सेना (IDF) 10 अक्टूबर के वीकेंड पर हमले के लिए पूरी तरह तैयार थी. (file Photo-Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:06 PM IST

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू इस महीने की शुरुआत में ईरान पर फिर से हमले की योजना बना रहे थे. लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका विरोध किया. फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप नहीं चाहते थे कि अमेरिका में होने वाले मध्यावधि चुनाव से पहले ईरान के साथ फिर से संघर्ष शुरू हो. 

रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल की सेना (IDF) 10 अक्टूबर के वीकेंड पर हमले के लिए पूरी तरह तैयार थी. इन हमलों में ईरान के परमाणु ठिकानों, सरकारी इमारतों और बिजली संयंत्रों जैसे बुनियादी ढांचों को निशाना बनाने की प्लानिंग थी. लेकिन ट्रंप ने इसका विरोध किया. 

Advertisement

सूत्रों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि अमेरिका में होने वाले मिडटर्म चुनाव को देखते हुए ट्रंप ने यह फैसला लिया. सूत्रों के मुताबिक, ये हमले फरवरी में अमेरिका और इजरायल की ओर से किए गए हमलों से ज्यादा घातक हो सकते थे. हालांकि, अब तक यह साफ नहीं है कि इन हमलों में अमेरिका शामिल होता या नहीं. 

आने वाले हफ्तों में शुरू हो सकता है संघर्ष?

सूत्रों के मुताबिक, आने वाले हफ्तों में ईरान के साथ फिर से लड़ाई शुरू हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल ने हमलों के लिए लक्ष्यों की एक नई सूची भी बनाई है. इसमें ऐसे नागरिक ठिकाने शामिल हैं, जिन्हें पहले कभी निशाना नहीं बनाया गया था. इस मामले में पेंटागन की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है. 

यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ द्वारा इजरायल की गुप्त यात्रा की बात सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दौरान हेगसेथ ने नेतन्याहू से मुलाकात की और क्षेत्र में मौजूद खतरों पर चर्चा की.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'बिबी मजबूत, बहादुर और शानदार', इजरायली चुनाव से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार

पहले भी सामने आई थी हमले की खबरें

खास बात यह है कि यह पहली बार नहीं है जब नेतन्याहू की ओर से ईरान पर हमले फिर से शुरू करने की कोशिशों की खबरें आई हो. इससे पहले 9 अक्टूबर को ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका मध्यावधि चुनाव से पहले ईरान पर हमला नहीं करेगा. कुछ दिन पहले रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इजरायली सेना के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इयाल ज़मीर ने अपने अमेरिकी समकक्षों से कहा था कि इस तरह के हमलों से अगले हफ्ते होने वाले इजरायली चुनाव टल सकते हैं. 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इजरायल को आशंका है कि अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है तो ईरान जवाब में इजरायल पर बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले करेगा. चैनल 12 ने पिछले हफ्ते अपनी रिपोर्ट में दावा किया था कि नेतन्याहू ने ट्रंप से ईरान के खिलाफ फिर से सैन्य कार्रवाई शुरू करने की अपील की थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे चाहते थे कि यह कार्रवाई 27 अक्टूबर को होने वाले इजरायली चुनाव और 3 नवंबर को होने वाले अमेरिकी मध्यावधि चुनाव से पहले किए जाएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »