लारिजानी के ताबूत की पहली तस्वीर आई सामने, बगल में बेटे की डेड बॉडी

इजरायली हमले में मारे गए ईरान के कद्दावर नेता अली लारिजानी और उनके बेटे मोर्तजा लारिजानी की पहली तस्वीर सामने आई है.

Advertisement

सुबोध कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:18 PM IST

ईरान की राजधानी तेहरान के शहीद स्मारक से अली लारिजानी और उनके बेटे मोर्तजा लारिजानी के शवों की पहली तस्वीर सामने आई है. इजरायली एयरस्ट्राइक में मारे गए इन दोनों नेताओं के ताबूत एक साथ रखे गए हैं. अली लारिजानी ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव थे.

अली लारिजानी, परदिस में अपनी बेटी घर पर मौजूद थे, इसी दौरान इजरायल ने लारिजानी को टार्गेट करते हुए हमला किया था.

Advertisement

अली लारिजानी को टार्गेट करके किए गए इस हमले में उनके बेटे मोर्तजा की भी जान चली गई. तस्वीरों में लारिजानी का शव उनके बेटे की डेड बॉडी के ठीक बगल में रखा हुआ दिखाई दे रहा है. 

लारिजानी के साथ और कौन था?

ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने बताया कि लारिजानी की मौत तेहरान के उत्तर-पूर्व में स्थित परदिस में सुबह के शुरुआती घंटों में हुई. उनके साथ उनके बेटे मोर्तेज़ा लारीजानी, सुरक्षा मामलों के उनके डिप्टी अलीरेज़ा बायात और कई बॉडीगार्ड्स भी मौजूद थे.

सिक्योरिटी काउंसिल ने एक बयान में उन्हें 'इस्लामी गणराज्य का आजीवन सेवक' बताते हुए कहा, "सुबह के शुरुआती घंटों में वे अपने बेटे मोर्तेज़ा, अलीरेज़ा बायात और कई बॉडीगार्ड्स के साथ शहीद हो गए."

यह भी पढ़ें: अली लारिजानी की मौत के बाद इजरायल का अगला निशाना किसपर? देखें आज सुबह

Advertisement

ईरान के सरकारी मीडिया आउटलेट्स ने भी बताया कि इस हमले में उनकी बेटी का घर निशाना बना. यह हत्या मौजूदा संघर्ष में ईरान के शीर्ष नेतृत्व पर हुए सबसे सीधे हमलों में से एक है. इस संघर्ष में पहले भी कई बड़े अधिकारियों को निशाना बनाया जा चुका है.

इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने इससे पहले कहा था कि लारिजानी उन सीनियर हस्तियों में से एक थे, जिन्हें इजरायली हमलों में "खत्म" कर दिया गया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement