scorecardresearch
 
Advertisement

EC के खिलाफ सड़क पर उतरा विपक्ष, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की

EC के खिलाफ सड़क पर उतरा विपक्ष, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की

नीति आयोग के दफ्तर के बाहर और चुनाव आयोग के नजदीक इंडिया गठबंधन के नेताओं और सांसदों का एक बड़ा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला. समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और गठबंधन के अन्य दलों के सांसद सड़क पर ही धरने पर बैठ गए. प्रदर्शन के दौरान समाजवादी पार्टी के कई सांसद बैरिकेड्स पर चढ़ गए और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की. विपक्ष का आरोप है कि चुनाव आयोग पक्षपात कर रहा है और पीडीए के वोटों को काटा जा रहा है. प्रदर्शन में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अखिलेश यादव सहित कई दिग्गज नेता शामिल हुए.

Advertisement
Advertisement