'अमेरिका बस अब परमाणु हमला कर सकता है, लेकिन...', ऐसा क्यों बोले तेहरान के डिप्टी मेयर

तेहरान के डिप्टी मेयर डॉ. हामिदरेजा गोलामजादेह ने आजतक के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में दावा किया कि अमेरिका के पास अब ईरान के खिलाफ सिर्फ परमाणु हमले का विकल्प बचा है. उन्होंने जनाजे, होर्मुज और अमेरिका-ईरान बातचीत पर भी अपनी बात रखी.

Advertisement
तेहरान में आजतक से विशेष बातचीत के दौरान डिप्टी मेयर डॉ. हामिदरेजा गोलामजादेह. (Photo: ITG) तेहरान में आजतक से विशेष बातचीत के दौरान डिप्टी मेयर डॉ. हामिदरेजा गोलामजादेह. (Photo: ITG)

सुमित चौधरी

  • तेहरान,
  • 07 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:15 PM IST

ईरान से सामने आए आजतक के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में तेहरान के डिप्टी मेयर डॉ. हामिदरेजा गोलामजादेह ने अमेरिका को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि 'अगर अमेरिका दोबारा हमला करता है तो उसके पास अब सिर्फ परमाणु हमला ही एक विकल्प बचा है'. उनका कहना है कि इसके अलावा अमेरिका ईरान का कुछ नहीं बिगाड़ सकता और किसी भी हाल में ईरान पीछे हटने वाला नहीं है.

Advertisement

तेहरान में चल रहे जनाजे के कार्यक्रम को लेकर भी कई बड़ी बातें सामने आई हैं. हामिदरेजा गोलामजादेह ने बताया कि इस बड़े आयोजन में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी है, जो अब अपने आखिरी पड़ाव पर है. दरअसल, ऐसी खबरें थीं कि अमेरिका के साथ इजरायल इस कार्यक्रम में खलल डालने या हमला करने की योजना बना रहे थे. हालांकि, वहां दूसरे देशों से आए मेहमानों  की मौजूदगी को देखते हुए दोनों ही देशों को अपने कदम पीछे खींचने पड़े.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर क्या कहा?

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को लेकर उन्होंने कहा कि फिलहाल यह रास्ता सभी के लिए पूरी तरह खुला हुआ है, जिससे जहाजों की आवाजाही जारी है. लेकिन, उन्होंने कहा कि  60 दिनों के बाद यहां से गुजरने वाले जहाजों पर टैक्स लगाया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि होर्मुज पर कोई भी अंतरराष्ट्रीय कानून लागू नहीं होता, इसलिए वे अपनी शर्तों पर फैसला लेने के लिए स्वतंत्र हैं.

Advertisement

जब उनसे अमेरिका के साथ बातचीत के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि फिलहाल बातचीत आगे नहीं बढ़ रही है. उनके मुताबिक, यह बात दोनों देश अच्छी तरह जानते हैं और अभी इसमें कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है.

इंटरव्यू के दौरान सबसे बड़ा बयान अमेरिका के संभावित अगले कदम को लेकर आया. इस सवाल पर डॉ. हामिदरेजा गोलामजादेह ने कहा कि अब अमेरिका के पास ईरान के खिलाफ सिर्फ परमाणु हमला करने का विकल्प बचा है. उन्होंने दावा किया, "इसके अलावा अमेरिका कुछ नहीं कर सकता. अगर ऐसा भी हुआ तो हम लड़ाई जारी रखेंगे और पीछे नहीं हटेंगे." हालांकि, यह पूरा बयान तेहरान के डिप्टी मेयर का दावा है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »