डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान में सीजफायर करने के लिए 15 शर्तें रख दी थीं. अब अमेरिका को जवाब देते हुए ईरान ने भी अपनी मांगों की लंबी लिस्ट जारी कर दी है. ईरान ने अमेरिका के सामने 7 शर्तें रख दी हैं. इनमें खाड़ी देशों से अमेरिकी बेस हटाने से लेकर वित्तीय मुआवजा तक शामिल हैं.
हाल ही में ईरानी सैन्य प्रवक्ता इब्राहिम जोलफाकरी ने अमेरिका पर हमला बोला था. उन्होंने मजाक उड़ाते हुए कहा, अमेरिका खुद के साथ ही बातचीत कर रहा है. क्या आपके आंतरिक संघर्ष का स्तर उस चरण तक पहुंच गया है जहां आप खुद से बातचीत कर रहे हैं? हम जैसे लोग आप जैसे लोगों के साथ कभी नहीं रह सकते.
इस बीच चैनल 12 की रिपोर्ट के मुताबिक, 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) ने देश के नेतृत्व पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. ऐसे में सीजफायर के लिए IRGC ही शर्तें रख रहा है.
सीजफायर के लिए ईरान ने की ये 7 डिमांड्स
ईरान भी रियायत बरत सकता है
कहा जा रहा है कि ईरान भी अमेरिका की तरफ से की गई मांगों पर थोड़ा लचीलापन दिखा सकता है. अमेरिका ने ईरान के सामने 15 शर्तें रखी थीं. जिसमें से ईरान अपने बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को पांच साल के लिए रोक सकता है और यूरेनियम संवर्धन के स्तर को कम कर सकता है. ईरान 60 प्रतिशत संवर्धित यूरेनियम के भंडार पर चर्चा कर सकता है. इसके साथ ही वो अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) को सेंट्रीफ्यूज के निरीक्षण की अनुमति दे सकता है.
यह भी पढ़ें: एक महीने का सीजफायर, No Nuclear, होर्मुज... ईरान जंग खत्म करने के लिए ट्रंप की 15 शर्तें
इसके अलावा, ईरान हिजबुल्लाह, हमास और इराकी मिलिशिया जैसे क्षेत्रीय समूहों को फंडिंग बंद करने पर भी सहमत हो सकता है.
aajtak.in