यूक्रेन के युवक से प्‍यार, फिर शादी, भारतीय महिला बोली- पति के बिना नहीं लौटूंगी

पति यूक्रेन का रहने वाला है, उनकी पत्‍नी भारत की है. दोनों की इंस्‍टाग्राम पर मुलाकात हुई, फिर शादी और अब एक बेटा भी है. लेकिन पत्‍नी की चाहत है कि जब तक उनका पति उनके साथ वापस भारत नहीं जाएगा. वह भी वापस नहीं आने वाली.

Advertisement
सफीना अकिमोवा सफीना अकिमोवा

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली ,
  • 02 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 7:14 PM IST
  • 2019 में हुई थी दोनों की मुलाकात
  • इंस्‍टाग्राम से हुई रिश्‍ते की शुरुआत

सफीना अकिमोवा भारतीय मूल की हैं और उनके पति मूलत: यूक्रेन के ही रहने वाले हैं. उनका एक 11 महीने का बेटा है. रूस यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के दौरान सभी भारतीय, भारत लौट रहे हैं, लेकिन सफीना फिलहाल यूक्रेन से वापस नहीं आना चाहती हैं. इसके पीछे एक बड़ी वजह है.

दरअसल, यूक्रेन में अभी मॉर्शल लॉ लगा हुआ है. इस कारण उनके पति देश छोड़कर नहीं जा सकते हैं. सफीना की एक ही चाहत है, जब भी यूक्रेन से भारत वापस आएं तो अपने पति के साथ ही आएं. वहीं वह इस बात की भी उम्‍मीद कर रही हैं कि जब ये शांति की स्थिति बने तो वह वापस भारत में मौजूद अपने परिवार से जाकर मिल पाए. 

Advertisement

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेन सीमा रक्षक सेवा ने 18 साल से 60 साल के यूक्रेन के सभी पुरुषों के देश छोड़कर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है. दरअसल, यूक्रेन सीमा रक्षक सेवा का कहना है कि देश में सुरक्षा और लोगों को एकजुट करने के लिए ये कदम उठाया गया है. ये अस्‍थायी रोक 'मॉर्शल लॉ' लागू लगने तक रहेगी. 

सफीना अकिमोवा

सफीना ने बताया कि यूक्रेन में हर नागरिक को सेना का सर्टिफिकेट दिया जाता है. कॉलेज के बाद ट्रेनिंग दी जाती है. जो लोग आर्मी में अपनी सर्विस देते हैं, उनके आगे सैनिक लिखा जाता है. वह ये भी बोलीं कि अगर उनके पति को सरकार ने बुलाया तो उनको जाना होगा. सफीना ने बताया कि वह अब अपने अपार्टमेंट में नहीं रह रही हैं. अब अपने घर से बंकर में परिवार के साथ शिफ्ट हो गई हैं. 

चैट, मुलाकात फिर शादी 

वैसे सफीना की उनके पति से मुलाकात इंस्‍टाग्राम पर हुई थी. दोनों को ही बाइक चलाना पसंद है. दोनों ही बाइकर समूह के सदस्‍य भी हैं. वह कहती हैं कि वह कई बाइकर्स ग्रुप में शामिल थीं, एक ग्रुप ऐसा भी था जिसमें उनके पति शामिल थे. ऐसे में नंबर एक्‍सचेंज हुए, फिर बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया.

उनके पति के ग्रुप से ही उनको सबसे पहली बार यूक्रेन आने का निमंत्रण मिला था. सफीना कहती हैं कि उनके पति को अंग्रेजी बिल्‍कुल भी नहीं आती थी. ऐसे में दोनों की बात गूगल के माध्‍यम से होती थी. साल 2019 में सफीना पहली बार यूक्रेन गईं, दस दिन बाइक पश्चिमी यूक्रेन का दौरा किया. इसके बाद  दोनों में नजदीकी बढ़ी और शादी हो गई. 

Advertisement

कीव में शादी भारत में रिसेप्‍शन 

सफीना ने बताया कि उनकी कीव में स्थित मस्जिद में शादी हुई, इसके बाद वह पति के साथ भारत लौटी. जहां रिसेप्‍शन हुआ. 
 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »