'हमें बताए बिना बॉर्डर पार ना करें', ईरान पर भारतीय दूतावास की नागरिकों को एडवाइजरी, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

Advertisement
इंडियन एंबेसी ने भारतीय नागरिकों को बिना संपर्क किए ईरान न छोड़ने की दी सलाह. (Photo: Representational) इंडियन एंबेसी ने भारतीय नागरिकों को बिना संपर्क किए ईरान न छोड़ने की दी सलाह. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:07 PM IST

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास से संपर्क किए किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. यह सलाह सोमवार को भारतीय दूतावास ने एक आधिकारिक एडवाइजरी जारी कर दी है. तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने कहा है कि ईरान में मौजूद सभी भारतीय नागरिक बिना पहले से स्पष्ट और आधिकारिक समन्वय किए किसी भी जमीनी सीमा के पास न जाएं और न ही उसे पार करने की कोशिश करें. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

Advertisement

एडवाइजरी में कहा गया है कि जो लोग दूतावास की जानकारी और मार्गदर्शन के बिना जमीनी सीमा से ईरान छोड़ने की कोशिश करेंगे, उन्हें गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

सीमा पार करने के बाद सहायता मुश्किल
दूतावास ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति बिना पूर्व संपर्क के ईरान की सीमा से बाहर चला जाता है तो उस स्थिति में दूतावास उसके लिए सहायता करने की स्थिति में नहीं होगा.

भारतीय समुदाय से लगातार संपर्क में दूतावास
दूतावास ने बताया कि वह ईरान में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों के साथ लगातार संपर्क में है. जहां जरूरत पड़ रही है वहां समन्वित व्यवस्था की जा रही है. साथ ही बिना योजना के जमीनी सीमाओं की ओर जाने से सख्त परहेज करने को कहा गया है.

Advertisement

आधिकारिक संपर्क में रहने की अपील
दूतावास ने भारतीय नागरिकों से कहा है कि वे उसकी सलाह का सख्ती से पालन करें और किसी भी यात्रा की योजना बनाने से पहले आधिकारिक माध्यमों से संपर्क बनाए रखें.

इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी
दूतावास ने यात्रा से जुड़े सवालों या आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं. ये नंबर हैं: +98 912 810 9115, +98 912 810 9102, +98 9128109109 और +98 993 217 9359. इसके अलावा ईमेल cons.tehrant@mea.gov.in
 पर भी संपर्क किया जा सकता है.

हमलों के बाद जारी की गई सलाह
यह एडवाइजरी ऐसे समय जारी की गई है जब हाल ही में अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले किए हैं. 28 फरवरी से अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बड़े स्तर पर संयुक्त हमला शुरू किया था. इसके बाद तेहरान की जवाबी कार्रवाई के कारण यह संघर्ष पूरे खाड़ी क्षेत्र तक फैल गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement