अमेरिका में 50 साल बाद खुलेगी ऑयल रिफाइनरी, ट्रंप ने इंडिया से कहा-'थैंक यू'

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ब्राउन्सविले के बंदरगाह पर एक नई रिफाइनरी से अमेरिकी बाजारों को ताकत मिलेगी. हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत होगी और एनर्जी प्रोडक्शन को बढ़ावा मिलेगा. यह दुनिया की सबसे साफ-सुथरी रिफाइनरी होगी. 

Advertisement
डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को कहा थैंक्यू (Photo: AP) डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को कहा थैंक्यू (Photo: AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:54 AM IST

मिडिल ईस्ट में चल रही जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा ऐलान किया है. ट्रंप ने कहा है कि बीते 50 वर्षों में पहली बार अमेरिका में नई तेल रिफाइनरी खुलने जा रही है. 

ट्रंप ने कहा कि अमेरिका एनर्जी के क्षेत्र में वापसी कर रहा है. आज, मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि बीते 50 वर्षों में अमेरिका की पहली रिफाइनरी टेक्सास के ब्राउनस्विले में खुलने जा रही है. ये ऐतिहासिक डील 300 अरब डॉलर की है, जो अमेरिकी इतिहास की सबसे बड़ी डील है. 

Advertisement

उन्होंने कहा कि ये अमेरिकी कामगारों और साउथ टेक्सास के लोगों की बड़ी जीत है. इस निवेश के लिए हमारे सहयोगी देश भारत और उनकी निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस का शुक्रिया. हमारे अमेरिका फर्स्ट एजेंडे की वजह से स्ट्रीमलाइनिंग परमिट और टैक्स कम करने से देश में अरबों डॉलर की डील हुई है.

ट्रंप ने कहा कि ब्राउन्सविले के बंदरगाह पर एक नई रिफाइनरी से अमेरिकी बाजारों को ताकत मिलेगी. हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत होगी और एनर्जी प्रोडक्शन को बढ़ावा मिलेगा. यह दुनिया की सबसे साफ-सुथरी रिफाइनरी होगी. 

बता दें कि ईरान ने ऑयल टैंकर्स को होर्मुज स्ट्रेट का इस्तेमाल करने से रोक दिया है. दुनिया का लगभग 20 फीसदी कच्चा तेल इसी रास्ते से जाता है. होर्मुज स्ट्रेट के पास ऑइल टैंकर्स पर ईरान हमले भी कर रहा है. इंटरनेशनल मैरीटाइम ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट के पास मर्चेंट शिप पर हुए हमलों में अब तक सात नाविक मारे गए हैं.    

Advertisement

ईरान संग जंग को लेकर व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरोलाइन लैविट ने कहा कि अमेरिका ने ड्रोन लॉन्च करने वाले 50 से अधिक जहाजों और पोतों को नष्ट कर दिया है. राष्ट्रपति ट्रंप और उनकी टीम बाजार की स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त विकल्प तैयार किए जा रहे हैं. लैविट ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ऊर्जा से जुड़े मुद्दों पर अतिरिक्त कदम उठाने से नहीं डरते. राष्ट्रपति को भरोसा है कि निर्धारित लक्ष्यों को बहुत जल्द हासिल कर लिया जाएगा.

लैविट ने कहा कि ईरान के खिलाफ यह ऑपरेशन तभी खत्म होगा, जब ट्रंप मानेंगे कि सभी लक्ष्य पूरे हो गए हैं और ईरान बिना शर्त आत्मसमर्पण कर चुका है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement