समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. अखिलेश यादव के 'चवन्नी' वाले तंज पर पलटवार करते हुए जयंत चौधरी ने आगरा की स्वाभिमान सभा में उन पर तीखा हमला बोला. जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कोई बिना सोचे-समझे बोलेगा, 24 घंटे केवल व्यंग्य में रहेगा और रिश्तों को गंभीरता से निभाना नहीं सीखेगा, तो उसके साथ कोई खड़ा नहीं रहेगा. उन्होंने कहा कि जो लोग उन्हें चवन्नी समझ रहे हैं, उन्हें वह बता देना चाहते हैं कि वह खुद को ब्रज रज की एक चुटकी धूल के बराबर भी नहीं मानते हैं.