'अगर गाजा से इजरायली सेना वापस नहीं बुलाई तो ट्रंप...', US की नेतन्याहू को सीधी वॉर्निंग

गाजा के पुनर्निर्माण के लिए 20-सूत्रीय प्लान को अगर इजरायल आगे बढ़ने से रोकता है, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाराज हो सकते हैं. यह जानकारी एक अमेरिकी अधिकारी ने दी है.

Advertisement
'बोर्ड ऑफ पीस' 2026 में गठित एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है. (File Photo: AFP) 'बोर्ड ऑफ पीस' 2026 में गठित एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है. (File Photo: AFP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:54 PM IST

गाजा प्लान में बाधा डालने को लेकर एक अमेरिकी अधिकारी ने इजरायल को चेतावनी दी है. अधिकारी का कहना है कि अगर इजरायल गाजा के पुनर्निर्माण के लिए उनके 20-पॉइंट वाले प्लान को आगे नहीं बढ़ने देता, तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप काफी निराश होंगे.

यह चेतावनी पत्रकारों के साथ एक ब्रीफिंग के दौरान दी गई, जो ट्रंप द्वारा यह ऐलान करने के ठीक बाद हुई कि हमास ने उनके 'बोर्ड ऑफ पीस' की ओर से पेश किए गए डिशआर्मामेंट प्लान (निशस्त्रीकरण प्रस्ताव) को मंजूरी दे दी है.

Advertisement

इस बीच, गुरुवार को मिस्र में 'बोर्ड ऑफ पीस' और हमास के बीच बातचीत में हुई प्रगति की खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान जारी कर उम्मीदों पर पानी फेर दिया. बताया गया कि यह इजरायल की मांगों को पूरा नहीं करता है.

इजरायली अधिकारियों का कहना है कि जब तक हमास का वास्तविक डिशआर्मामेंट नहीं हो जाता, तब तक इजरायल गाजा में 'येलो लाइन' से पीछे नहीं हटेगा.

यह भी पढ़ें: 'जिसे हमारा खून बहाने को पाला, उसने बंदूक का मुंह मोड़ा...', PoK में अत्याचार पर भारत की खरी-खरी

इस बयान से ट्रंप प्रशासन नाराज हो गया, जिसके बाद एक अमेरिकी अधिकारी ने पत्रकारों से कहा, 'हम इजराइल से ऐसा कुछ करने के लिए नहीं कह रहे हैं जो उस 20-सूत्रीय प्लान में नहीं है जिस पर वे शुरू में सहमत हुए थे, और इसलिए हमें पूरा भरोसा है कि वे इसका पालन करेंगे. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं, तो राष्ट्रपति ट्रंप बहुत निराश होंगे.'

Advertisement

अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि इजरायल को विश्वास नहीं था कि हम बंधकों को छुड़ाने का समझौता कर पाएंगे. उन्हें विश्वास नहीं था कि हम शवों को वापस ला पाएंगे. हमास ने समझौता किया और हमास ने अपना वादा निभाया, इसलिए हमारा इरादा इजरायल को भी उसके वादों पर कायम रखना है और यह सुनिश्चित करना है कि हम एक निष्पक्ष मध्यस्थ बन सकें. अमेरिकी अधिकारी ने 'बोर्ड ऑफ पीस' में कतर और तुर्की को शामिल करने पर इजरायल की आपत्ति की भी आलोचना की.

बता दें, 'बोर्ड ऑफ पीस' 2026 में गठित एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है, जिसे गाजा के युद्ध के बाद पुनर्निर्माण, प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है. ट्रंप इस संस्था के संस्थापक अध्यक्ष हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »