'लूला का अहंकार...', ब्राजील पर 25% टैरिफ लगाएगा अमेरिका, मार्को रुबिया का बड़ा ऐलान

अमेरिका ने ब्राजील से आयात होने वाले अधिकांश सामान पर 25% टैरिफ लगाने का फैसला किया है. ट्रंप प्रशासन का कहना है कि ब्राजील कई अनुचित व्यापारिक नीतियां अपना रहा है. हालांकि कॉफी, बीफ, संतरा और एयरोस्पेस से जुड़े कुछ उत्पादों को इस टैरिफ से छूट दी गई है.

Advertisement
अमेरिका ने ब्राजील पर लगाया 25% टैरिफ. (Photo- ITG) अमेरिका ने ब्राजील पर लगाया 25% टैरिफ. (Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:10 AM IST

अमेरिका ने ब्राजील से आयात होने वाले अधिकांश सामान पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया है. ट्रंप प्रशासन का यह फैसला 22 जुलाई से लागू होगा. अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि एक साल तक चली जांच में ब्राजील की कई व्यापारिक नीतियां अनुचित पाई गईं, जिसके बाद यह कदम उठाया गया. अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबयो ने राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा पर तीखा हमला भी किया.

Advertisement

विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि राष्ट्रपति लूला और उनकी सरकार ने अमेरिका के साथ अच्छी नीयत से बातचीत नहीं की. रुबियो ने सोशल मीडिया पर जारी बयान में कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील से आने वाले अधिकांश उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने का निर्देश दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि लूला की आर्थिक नीतियां न सिर्फ अमेरिकी हितों के खिलाफ हैं, बल्कि ब्राजील की जनता के लिए भी नुकसानदायक साबित हो रही हैं.

यह भी पढ़ें: India-UK FTA Benefits: 99% सामानों पर '0' टैरिफ... PF का लाभ, भारत-UK एफटीए के 5 बड़े फायदे

रुबियो ने कहा कि पिछले एक साल से लूला ने ब्राजील के लोगों के हितों की बजाय अपने अहंकार को प्राथमिकता दी और अमेरिका के साथ समझौता करने का मौका गंवा दिया. उन्होंने कहा कि अब यही रवैया ब्राजील पर लगाए गए नए टैरिफ की वजह बना है. ब्राजील ने इसे एकतरफा फैसला बताते हुए वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन में चुनौती देना का ऐलान किया है.

Advertisement

ब्राजील पर अमेरिका का आरोप

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) की जांच के मुताबिक, ब्राजील पर भ्रष्टाचार विरोधी कानूनों को प्रभावी ढंग से लागू नहीं करने, अपने यहां अनुचित आयात शुल्क लगाने और कई ऐसी नीतियां अपनाने के आरोप हैं, जिन्हें अमेरिका ने निष्पक्ष व्यापार के खिलाफ माना है. हालांकि दिलचस्प बात यह है कि वस्तुओं के व्यापार में अमेरिका कई वर्षों से ब्राजील के साथ ट्रेड सरप्लस की स्थिति में है.

कुछ प्रोडक्ट्स को नए टैरिफ से छूट

नए आदेश के तहत कुछ जरूरी उत्पादों को टैरिफ से छूट दी गई है ताकि अमेरिकी सप्लाई चेन प्रभावित न हो. इनमें कॉफी, बीफ, संतरा, संतरे का जूस, कुछ तेल और गैस से जुड़े ऊर्जा उत्पाद तथा एयरोस्पेस उद्योग के पुर्जे और कंपोनेंट्स शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: 500% टैरिफ लगाने की जिद से पीछे हटे ट्रंप, रूसी तेल खरीद पर बड़ा फैसला, भारत-चीन को राहत!

ट्रंप प्रशासन ने पहली बार जून की शुरुआत में इन टैरिफ का प्रस्ताव रखा था. इसके बाद ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि इस फैसले के पीछे व्यापार नहीं बल्कि राजनीति है. लूला ने अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी और पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे, सीनेटर फ्लावियो बोल्सोनारो पर वॉशिंगटन में अमेरिका को प्रभावित करने का आरोप लगाया था.

Advertisement

22 जुलाई से लागू होगा ब्राजील पर नया टैरिफ

ट्रंप प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने इन आरोपों को खारिज कर दिया. उनका कहना है कि यह फैसला पूरी तरह व्यापारिक मुद्दों पर आधारित है और अमेरिका लंबे समय से इन चिंताओं को सार्वजनिक रूप से उठाता रहा है. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ब्राजील सरकार को इन मुद्दों के समाधान के लिए पर्याप्त समय दिया गया था. दोनों देशों के बीच पिछले छह हफ्तों में बातचीत भी हुई, लेकिन अमेरिका का मानना है कि उम्मीदों के मुताबिक प्रगति नहीं हुई. इसी वजह से अब 22 जुलाई से 25 फीसदी टैरिफ लागू करने का फैसला लिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »