TMC ने राज्यसभा के लिए जारी किए नाम... पूर्व DGP और अभिनेत्री को भी बनाया उम्मीदवार

TMC ने इस बार राज्यसभा के लिए प्रशासनिक, कानूनी और ग्लैमर जगत के दिग्गजों का एक अनूठा मिश्रण पेश किया है. पार्टी ने आधिकारिक बयान में कहा कि इन सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी जाती हैं.

Advertisement
पूर्व DGP राजीव कुमार और अभिनेत्री कोयल मल्लिक (Photo- ITG) पूर्व DGP राजीव कुमार और अभिनेत्री कोयल मल्लिक (Photo- ITG)

इंद्रजीत कुंडू

  • नई दिल्ली,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 10:56 PM IST

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आगामी राज्यसभा चुनावों के लिए अपने चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है. पार्टी ने इस बार प्रशासनिक, कानूनी और ग्लैमर जगत के दिग्गजों का एक अनूठा मिश्रण पेश किया है. टीएमसी ने बाबुल सुप्रियो, पश्चिम बंगाल के पूर्व डीजीपी राजीव कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी और बंगाली फिल्म अभिनेत्री कोयल मल्लिक को अपना उम्मीदवार बनाया है.

Advertisement

पार्टी ने आधिकारिक बयान में कहा कि इन सभी उम्मीदवारों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी जाती हैं. साथ ही उम्मीद जताई गई कि वे तृणमूल कांग्रेस की संघर्षशील विरासत और हर भारतीय के अधिकारों व गरिमा की रक्षा के संकल्प को आगे बढ़ाएंगे.

राजीव कुमार को बड़ी जिम्मेदारी

पूर्व पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार हाल ही में सेवानिवृत्त हुए थे. उनकी अंतिम तैनाती पश्चिम बंगाल के डीजीपी के रूप में थी. उन्हें मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी के करीबी अधिकारियों में गिना जाता रहा है. राज्य में कई संवेदनशील मामलों के दौरान उनकी भूमिका चर्चा में रही थी. अब सक्रिय राजनीति में उनकी एंट्री को अहम माना जा रहा है.

पूर्व मंत्री बाबुल सुप्रियो और वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी (Photo- ITG)

फिल्म जगत से कोयल मल्लिक

बंगाली सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री कोयल मल्लिक को भी टीएमसी ने राज्यसभा के लिए नामित किया है. कोयल, बंगला फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रणजीत मल्लिक की बेटी हैं. उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया है और अपनी अलग पहचान बनाई है. हालांकि वे अब तक सक्रिय राजनीति से दूर रही हैं. उनके नामांकन को टीएमसी का सांस्कृतिक जगत को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास माना जा रहा है.

Advertisement

मेनका गुरुस्वामी को कानूनी पृष्ठभूमि का लाभ

वरिष्ठ अधिवक्ता मेनका गुरुस्वामी को भी पार्टी ने राज्यसभा का टिकट दिया है. वे हाल तक कलकत्ता हाईकोर्ट में टीएमसी से जुड़े आईपीएसी मामले की पैरवी करती नजर आई थीं. संवैधानिक और सार्वजनिक महत्व के मामलों में उनकी विशेषज्ञता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें संसद के उच्च सदन के लिए चुना है.

बाबुल सुप्रियो पर भरोसा कायम

पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है. भाजपा छोड़कर टीएमसी में शामिल होने के बाद से वे राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं. उनके नामांकन से यह संकेत भी मिलता है कि पार्टी अनुभवी और चर्चित चेहरों को संसद में भेजना चाहती है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement