कोलकाता एयरपोर्ट पर बवाल, अभिषेक बनर्जी के पहुंचने पर TMC-BJP कार्यकर्ताओं में चले लात-घूसे

दिल्ली से अभिषेक बनर्जी के कोलकाता पहुंचने से पहले एयरपोर्ट पर टीएमसी और भाजपा समर्थकों के बीच झड़प हो गई. एग्जिट गेट के पास दोनों पक्षों के समर्थकों के बीच विवाद बढ़ने पर पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. टीएमसी समर्थकों का आरोप है कि भाजपा समर्थक अभिषेक बनर्जी पर अंडे फेंकने के इरादे से वहां जुटे थे.

Advertisement
    अभिषेक बनर्जी के स्वागत से पहले समर्थकों के बीच विवाद (Photo: ITG) अभिषेक बनर्जी के स्वागत से पहले समर्थकों के बीच विवाद (Photo: ITG)

इंद्रजीत कुंडू

  • कोलकाता, पश्चिम बंगाल,
  • 19 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:16 PM IST

कोलकाता एयरपोर्ट पर अभिषेक बनर्जी के पहुंचने से पहले जोरदार हंगामा हो गया. टीएमसी और बीजेपी के समर्थकों के बीच एयरपोर्ट के अराइवल गेट पर झगड़ा हो गया. दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच लात-घूसे भी चले. हालात बिगड़ते देख पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा.

कोलकाता एयरपोर्ट पर उस वक्त माहौल गरमा गया जब टीएमसी नेता अभिषेक बैनर्जी दिल्ली से कोलकाता पहुंचने वाले थे. उनके आने से पहले ही एयरपोर्ट के अराइवल गेट के पास टीएमसी और बीजेपी के समर्थकों के बीच झगड़ा शुरू हो गया.

Advertisement

टीएमसी समर्थकों ने आरोप लगाया कि बीजेपी समर्थक वहां इसलिए जमा हुए थे ताकि अभिषेक बनर्जी के आने पर उन पर अंडे फेंके जा सकें. इस बात को लेकर दोनों पार्टी के समर्थक आमने-सामने आ गए और बहस इतनी बढ़ी कि धक्का-मुक्की और झगड़े की नौबत आ गई.

एयरपोर्ट पर अचानक बढ़ी इस अफरा-तफरी को देखकर पुलिस फौरन हरकत में आई. पुलिस ने एग्जिट गेट के बाहर मौजूद दोनों गुटों को अलग किया और स्थिति को कंट्रोल में लाने की कोशिश की. भारी पुलिस बल की मौजूदगी में आखिरकार हंगामा शांत हो पाया.

इस पूरे हंगामे के बीच अभिषेक बनर्जी सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट से निकल गए. वे जिस गेट से बाहर निकले, वह वही गेट नहीं था जहां हंगामा हो रहा था, यानी वे किसी दूसरे एग्जिट गेट का इस्तेमाल करके बाहर गए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: लोकसभा स्पीकर से मिले अभिषेक बनर्जी, 20 बागी सांसदों को अयोग्य करार देने की मांग

दिल्ली क्यों गए थे अभिषेक बनर्जी?

तृणमूल कांग्रेस (TMC) पार्टी के अंदर एक बड़ा विवाद चल रहा है. इसी बात को लेकर टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात करने दिल्ली गए हुए थे. अभिषेक बनर्जी चाहते हैं कि जो सांसद पार्टी के खिलाफ जाकर नई पार्टी बनाने या दूसरी पार्टी में जाने की कोशिश कर रहे हैं, उनकी संसद की सदस्यता रद्द कर दी जाए. उन्होंने स्पीकर को 20 ऐसे सांसदों के खिलाफ शिकायत सौंपी है. 

बागी नेताओं पर अभिषेक का कड़ा वार 

अभिषेक बनर्जी ने अपनी पार्टी के उन नेताओं को खरी खोटी सुनाई जो पाला बदलने की सोच रहे हैं. उन्होंने साफ कहा कि राजनीति में हार जीत तो चलती रहती है. लेकिन अगर कोई नेता डरकर या करोड़ों रुपयों के लालच में आकर कहता है कि वह लड़ेगा नहीं, घर में बैठेगा या बीजेपी से हाथ मिला लेगा, तो ऐसे लोगों के लिए बंगाल में कोई जगह नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी सांसद को उनकी बात का बुरा लगा है, तो वह उन पर केस कर सकता है, और अभिषेक यह बात अदालत में साबित कर देंगे.

Advertisement

अभिषेक बनर्जी के खिलाफ दो और शिकायतें

पश्चिम बंगाल के फलता थाने में अभिषेक बनर्जी और अन्य लोगों के खिलाफ दो नई शिकायतें दर्ज कराई गई हैं. शिकायतों में चक्रवात अम्फान के बाद आवास राहत से जुड़े कथित भ्रष्टाचार और स्थानीय मछुआरों की नाव और मछली पकड़ने के जाल से संबंधित मामलों का उल्लेख किया गया है. शिकायत अभिजीत दास की ओर से दी गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »