'अमित शाह 4 तारीख को कोलकाता में रहें...', अभिषेक बनर्जी ने दिया था चैलेंज, TMC की हार के बाद अब क्या कहा?

बंगाल चुनाव नतीजों के बाद अभिषेक बनर्जी का अमित शाह को कोलकाता में रहने का चैलेंज देने वाला बयान फिर चर्चा में है. अब हार के बाद उन्होंने तेवर नरम करते हुए कहा कि बीजेपी नेता बंगाल आएं, लेकिन सिर्फ चुनाव के वक्त नहीं.

Advertisement
तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी (L) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह. (Photo: PTI) तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी (L) और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 7:02 AM IST

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद नेताओं के कई बयान चर्चा में हैं. ये ऐसे बयान हैं जो कि चुनाव प्रचार के दौरान नेताओं ने एक दूसरे को चैलेंज करते, दम दिखाते, देख लेने जैसे संबोधन के साथ दिए थे. इसी तरह अभिषेक बनर्जी का एक बयान कल से तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो देश के गृहमंत्री अमित शाह को 4 तारीख के लिए चैलेंज करते हुए दिख रहे हैं. कोलकाता में मंगलवार को मीडिया से बात करते हुए टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग से लेकर, पार्टी की हार, और इस चैलेंज पर बात की.  

Advertisement

अभिषेक बनर्जी ने किया था अमित शाह को चैलेंज

अभिषेक बनर्जी ने चुनाव प्रचार के दौरान एक रैली में कहा था- अमित शाह को चैलेंज करता हूं, यदि आप में दम है तो 4 तारीख को कोलकाता में रहिएगा 12 बजे के बाद मुलाकात होगी. आप कितने बड़े गुंडा हैं 4 तारीख को पता चलेगा. खेला तुम लोगों ने शुरू किया है शेष टीएमसी करेगी. 4 तारीख को चुनावी नतीजे आने के बाद अभिषेक बनर्जी के उस बयान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

5 मई को कोलकाता में मीडिया ने जब अभिषेक बनर्जी से पूछा कि आपने अमित शाह को चैलेंज किया था उस पर क्या कहेंगे, वो बीजेपी का पर्यवेक्षक बनकर आ रहे हैं? इस पर टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा- आएं तो दिक्कत क्या है. बीजेपी के जितने भी नेता हैं आएं, पीएम, होम मिनिस्टर आएं, केंद्रीय मंत्री आएं पर सिर्फ चुनाव के मौसम में आते हैं तो दिक्कत है. क्या आप शपथ ग्रहण में जाएंगे? इस पर उन्होंने कहा- मैं कौन होता हूं जाने वाला, जिनका है वो ठीक करेंगे.

Advertisement

टीएमसी के सैनिक डटे रहें: अभिषेक

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि 4 तारीख के बाद टीएमसी के वर्कर्स पर अत्याचार हो रहा है. बंगाल में उनपर हमला किया जा रहा है. उन्होंने कहा- TMC के जितने सैनिक हैं, डट के रहो, हम आपके साथ हैं. परसों से विशेष कमेटी के लोग विजिट करेंगे.

उन्होंने कहा कि नानूर, बेलियाघाटा में टीएमसी कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया है. बीजेपी ने कहा था कि भय आउट, भरोसा इन. यही इनका भरोसा है. अभी 24 घंटे भी नहीं हुए हैं. कम से कम 300-400 पार्टी ऑफिस तोड़े गए. टीएमसी के 150 कैंडिडेट्स के घर घुस कर हमला किया गया. ये है बीजेपी का भरोसा मॉडल? हम सिर्फ भवानीपुर ही नहीं कई सीटों को चुनौती देंगे.

इसी तरह 2014 के बाद जब बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में अपना पैर पसारना शुरू किया था तो टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने भी अमित शाह को चैलेंज किया था. उन्होंने पूछा था, अमित शाह कौन हैं? इसके जवाब में अमित शाह ने धर्मतला में एक रैली में कहा था, 'दीदी... आप देख सकती हैं तो देख लीजिए, सुन सकती हैं तो सुन लीजिए... मैं अमित शाह हूं. बीजेपी का एक छोटा सा कार्यकर्ता और मैं यहां बंगाल की धरती से तृणमूल कांग्रेस को उखाड़ फेंकने आया हूं.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »