गाजियाबाद अंशुल हत्याकांड: दहाड़े मारकर रोने वाली पत्नी ही निकली पति की 'कातिल', प्रेमी संग गिरफ्तार

यूपी के गाजियाबाद के खोड़ा में 10 अक्टूबर को सिलाई कारीगर अंशुल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने 12 घंटे के भीतर मामले का पर्दाफाश करते हुए अवैध तमंचे के साथ मृतक की पत्नी निशा और मौसेरे बहनोई पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है.

Advertisement
पति अंशुल की हत्या के बाद रोने का नाटक करती पत्नी निशा (Photo- ITG)  पति अंशुल की हत्या के बाद रोने का नाटक करती पत्नी निशा (Photo- ITG)

मयंक गौड़

  • गाजियाबाद ,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:24 AM IST

गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र स्थित वंदना विहार कॉलोनी में 10 अक्टूबर को सिलाई कारीगर 35 वर्षीय अंशुल की उनके ही किराए के कमरे में गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने 11 अक्टूबर को मिली तहरीर के बाद कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज वारदात का खुलासा कर दिया. अंशुल की 30 वर्षीय पत्नी निशा और 35 वर्षीय मौसेरे बहनोई पप्पू उर्फ गंगा भगत ने अवैध तमंचे से गोली मारकर इस वारदात को अंजाम दिया. दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और अंशुल को रास्ते से हटाकर शादी करने की नीयत से यह हत्या की गई थी.

Advertisement

अवैध संबंधों के चलते रची गई साजिश

मूल रूप से लखीमपुर खीरी निवासी अंशुल और निशा नोएडा की एक सिलाई कंपनी में काम करते थे. पप्पू बीते दो साल से निशा के संपर्क में था और कुछ महीनों से उन्हीं के साथ रह रहा था. अंशुल को इनके संबंधों की जानकारी थी और उसने परिवार से शिकायत भी की थी. रास्ते का रोड़ा हटाने के लिए पप्पू गांव से अवैध तमंचा लाया था. 10 अक्टूबर को अंशुल के छुट्टी पर अकेले होने का फायदा उठाकर उसने गोली मार दी और फोन पर निशा को सूचना दी.

पूछताछ में कबूला जुर्म 

11 अक्टूबर को अंशुल की बहन ने पुलिस में तहरीर देकर प्रेम संबंधों का आरोप लगाया। पुलिस की सख्त पूछताछ में पप्पू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल .315 बोर का अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है. एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य के मुताबिक, बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 बढ़ा दी गई है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

सनसनीखेज खुलासा 

खोड़ा में सिलाई कारीगर अंशुल की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पूछताछ में आरोपी पप्पू ने बताया कि उसके और निशा के बीच दो साल से प्रेम संबंध थे. अंशुल को इसकी भनक लग चुकी थी और वह कमरा बदलकर अलग रहने वाला था. शनिवार को छुट्टी के कारण अंशुल घर पर अकेला था. दोपहर में जब वह सो रहा था, तब पप्पू ने पीछे से तमंचा सटाकर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया. शक न हो इसलिए उन्होंने मकान मालिक का 10 महीने का किराया भी नहीं दिया था, ताकि हत्या का इल्जाम उसी पर आए.

वारदात के बाद आरोपी ने तमंचा नाले में फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने चुंबक की मदद से बरामद कर लिया. शाम को घर लौटी निशा रोने का नाटक कर रही थी. वह मकान मालिक पर आरोप जड़ रही थी. लेकिन आखिर में उसकी पोल खुल गई. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »