यूपी में तेज हवाओं का कहर, आंधी-तूफान से 61 लोगों की मौत, प्रयागराज में 17 की गई जान

यूपी में बुधवार की शाम तेज आंधी-तूफान के कारण मिर्जापुर-भदोही से लेकर कानपुर देहात और कौशांबी तक बड़ी तबाही हुई है. बड़े-बड़े पेड़ उखड़ने के कारण यातायात प्रभावित हुआ है, तो वहीं बिजली के खंभे उखड़ जाने की वजह से कई जगह बिजली की आपूर्ति भी प्रभावित हुई है.

Advertisement
कई जगह पेड़ गिरने से बाधित हुआ यातायात (Photo: PTI) कई जगह पेड़ गिरने से बाधित हुआ यातायात (Photo: PTI)

महेश जायसवाल (भदोही)

  • भदोही,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:48 AM IST

उत्तर प्रदेश में बुधवार की देर शाम आए तेज आंधी-तूफान ने कहर बरपाया. कई जगह बड़े-बड़े पेड़ जड़ से उखड़ गए, वहीं कई जगह कच्चे घर जमींदोज हो गए. घरों की दीवारें गिरने की भी कई घटनाएं हुई हैं. मलबे में दबकर कई लोगों की मौत हो गई है. उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में इस आंधी-तूफान के कारण 61 लोग काल के गाल में समा गए हैं. प्रदेश में कई जगह आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी हुई हैं.

Advertisement

यूपी के भदोही जिले में भीषण आंधी तूफान की वजह से हुई घटनाओं के कारण 15 लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए. इस प्राकृतिक आपदा से 16 मवेशियों की भी जान गई है. शाम को करीब 5 बजकर 30 मिनट पर मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवाएं चलने लगीं. इस भीषण आंधी तूफान के कारण जिले के अलग अलग क्षेत्रों में पेड़ और बिजली के पोल गिरने की घटनाएं हुई हैं.

भदोही में कई जगह पेड़ गिरने की घटनाएं हुई हैं, जिनकी चपेट में आकर 15 लोगों की जान चली गई है. भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र के खरगसेनपट्टी में एक मकान पर पेड़ गिर जाने के कारण एक महिला और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई. औराई थाना क्षेत्र में पेड़ गिरने से उसके नीचे खड़े लोगों की जान चली गई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: प्री-मॉनसून गतिविधियां तेज़! इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें देशभर का मौसम

जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने आंधी-तूफान के कारण हुई घटनाओं में 15 लोगों की मौत की पुष्टि की है और कहा है कि आठ लोग घायल हुए हैं. घायलों को अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. तीन की हालत गंभीर देख बीएचयू (वाराणसी) के लिए रेफर कर दिया गया है. जिलों के लिहाज से देखें, तो प्रयागराज में 17 और मिर्जापुर में 10 लोगों की मौत हुई है.

यह भी पढ़ें: UP: कौशांबी में आंधी के बाद भीषण आग का कहर, 12 परिवारों की गृहस्थी राख, एक भैंस की मौत

मिर्जापुर में तेज आंधी-तूफान के कारण 10 मौतों की पुष्टि जिला प्रशासन ने कर दी है. मौत की सात घटनाएं अकेले मिर्जापुर सदर तहसील में हुई हैं. चुनार तहसील में तीन लोगों की मौत हुई है. जिले में कई जगह पेड़, बिजली के खंभे और दीवार गिरने की घटनाएं हुई हैं. फतेहपुर जिले में नौ, प्रतापगढ़ में चार, देवरिया और हरदोई जिले में दो-दो, कानपुर देहात और कौशांबी जिलों में एक-एक लोगों की मौत हुई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement