scorecardresearch
 
Advertisement
हॉलीवुड

बिन शादी 5 बच्चों के पिता बने रोनाल्डो, गर्लफ्रेंड जॉर्जिना संग 10 साल का साथ, अब करेंगे शादी?

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज की लव स्टोरी
  • 1/10

फुटबॉल सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उनकी लॉन्ग टाइम पार्टनर जॉर्जिना रोड्रिगेज एक बार फिर अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं. पुर्तगाल की मीडिया में दावा किया जा रहा है कि दोनों 8 अगस्त को रोनाल्डो के होमटाउन मदीरा के फुंचाल कैथेड्रल में शादी कर सकते हैं. 

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज की लव स्टोरी
  • 2/10

वहीं शादी के बाद सवॉय पैलेस होटल में ग्रैंड सेलिब्रेशन की भी चर्चा है. हालांकि, अब तक इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पहले भी ऐसी कई अफवाहें गलत साबित हो चुकी हैं. रिपोर्ट्स हैं कि रोनाल्डो और जॉर्जिना की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं. चर्च बुक किया गया है और लग्जरी होटल के दो फ्लोर भी रिजर्व किए गए हैं. हालांकि कपल या उनके परिवार की ओर से कोई पुष्टि नहीं की गई है.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज की लव स्टोरी
  • 3/10

जितनी इनकी शादी की चर्चा होती है, उतनी ही दिलचस्प इनकी लव स्टोरी और रिलेशनशिप की जर्नी भी है. रोनाल्डो और जॉर्जिना की पहली मुलाकात 2016 में स्पेन के मैड्रिड स्थित गुची स्टोर में हुई थी, जहां जार्जिना सेल्स असिस्टेंट के तौर पर काम करती थीं. पहली मुलाकात दोस्ती में बदली और फिर दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए.

Advertisement
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज की लव स्टोरी
  • 4/10

करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद रोनाल्डो ने 2025 में जॉर्जिना को प्रपोज किया था. एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनकी बेटियों ने भी वह खास पल देखा था. हालांकि शादी की तारीख को लेकर उन्होंने सिर्फ इतना कहा था कि यह वर्ल्ड कप के बाद होगी.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज की लव स्टोरी
  • 5/10

रोनाल्डो और जॉर्जिना कुल 5 बच्चों के पेरेंट्स हैं. क्रिस्टियानो जूनियर (2010)- इनकी बायोलॉजिकल मां की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई. ईवा मारिया (2017) – सरोगेसी से जन्म. मातेओ (2017) – सरोगेसी से जन्म, अलाना मार्टिना (2017)- रोनाल्डो और जॉर्जिना की पहली बायोलिजिकल बेटी, बेला एस्मेराल्डा (2022)- रोनाल्डो और जार्जिना की दूसरी अपनी संतान हैं.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज की लव स्टोरी
  • 6/10

2022 में जॉर्जिना जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली थीं, लेकिन डिलीवरी के दौरान उनके बेटे एंजेल का निधन हो गया, जबकि बेटी बेला एस्मेराल्डा सुरक्षित जन्मीं. हालांकि जॉर्जिना सिर्फ अलाना मार्टिना और बेला एस्मेराल्डा की बायोलॉजिकल मदर हैं, लेकिन वह रोनाल्डो के सभी बच्चों की परवरिश एक साथ करती हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर पूरा परिवार साथ नजर आता है.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज की लव स्टोरी
  • 7/10

हाल ही में रिपोर्ट्स आईं कि मदीरा के चर्च और पास के एक पांच सितारा होटल की बुकिंग की गई है. इसके बाद सोशल मीडिया पर शादी की खबरें तेजी से फैल गईं. हालांकि रोनाल्डो की बहनों ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा कि फिलहाल शादी की कोई तय तारीख नहीं है.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज की लव स्टोरी
  • 8/10

पहले भी अगस्त की शुरुआत में शादी की अफवाहें उड़ी थीं, लेकिन उसी दौरान रोनाल्डो और जॉर्जिना अपने बच्चों के साथ मायोर्का में छुट्टियां मनाते नजर आए. ऐसे में अब फैंस की नजर 8 अगस्त पर टिकी हैं. क्या इस बार दोनों सच में शादी करेंगे या फिर यह भी सिर्फ एक और अफवाह साबित होगी, इसका जवाब जल्द मिल जाएगा.

क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज की लव स्टोरी
  • 9/10

अगर सच में दोनों शादी के बंधन में बंधते हैं तो यह उनके लंबे रिश्ते का सबसे खूबसूरत पड़ाव होगा. 10 साल का साथ, 5 बच्चों से भरा-पूरा परिवार और हर मुश्किल में एक-दूसरे का हाथ... यही वजह है कि क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज की जोड़ी दुनिया की सबसे चर्चित सेलिब्रिटी जोड़ियों में गिनी जाती है.

Advertisement
क्रिस्टियानो रोनाल्डो और जॉर्जिना रोड्रिगेज की लव स्टोरी
  • 10/10

Photos: GettyImages/Reuters

Advertisement
Advertisement