विपक्षी सांसदों का निलंबन दुर्भाग्यपूर्ण, मजाक उड़ाने का वीडियो वायरल करना ठीक नहीं : मायावती

बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए विपक्षी सांसदों के निलंबन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. मायावती ने कहा कि सांसदों का निलंबन दुर्भाग्यपूर्ण है और संसदीय इतिहास ेक लिए यह अच्छी बात नहीं है.

Advertisement
बसपा सुप्रीमो मायावती बसपा सुप्रीमो मायावती

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 21 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 11:13 AM IST

बहुजन समाज पार्टी  की मुखिया मायावती ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए विपक्षी सांसदों के निलंबन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. मायावती ने कहा कि संसद के दोनों संसदों से लगभग 150 सांसदों का निलंबन संसदीय इतिहास के लिए दुखद और लोगों के विश्वास को आघात पहुंचाने वाला है. इसी दौरान निलंबित सांसदों द्वारा राज्यसभा के सभापति का संसद परिसर में मजाक उड़ाने का वीडियो वायरल होना भी अनुचित और अशोभनीय है.

Advertisement

संसद की सुरक्षा में हुई चूक का उठाया मुद्दा

उन्होंने कहा कि बिना विपक्ष के बिल पारित होना भी गलत परंपरा है और सदीय परंपरा को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है. मायावती ने संसद की सुरक्षा में हुई चूक का मुद्दा भी उठाया और कहा कि संसद की सुरक्षा में सेंधमारी करना भी गहन चिंता का विषय है.

 मायावती ने कहा, ''संसद में हाल ही में हुई सुरक्षा चूक अच्छी नहीं है. यह बेहद गंभीर और चिंता का विषय है. ऐसे में हमें मिलकर संसद की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. एक-दूसरे पर दबाव डालने से काम नहीं चलेगा. आरोपियों और साजिशकर्ताओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई बहुत जरूरी है..''

INDIA गठबंधन पर कही ये बात

INDIA मीटिंग पर बोलते हुए मायावती ने कहा, 'जो पार्टी इस गठबंधन में नहीं उस पर किसी को भी बेफजूल बात टीका टिप्पणी नहीं करनी चाहिए. मेरी सलाह है इससे इन लोगों को बचना चाहिए क्योंकि भविष्य में देश हित में कब किसको किसकी जरुरत पड़ जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है. फिर किसको शर्मिंदगी उठानी पड़ जाए...खास तौर पर सपा को इसका ध्यान रखना चाहिए. भविष्य में कब किसकी जरूरत पड़ जाए. सपा इसका जीता जागता उदाहरण है.'

Advertisement

मायावती ने कहा, 'बीएसपी धर्म निरपेक्ष पार्टी है और मस्जिद के निर्माण भी स्वागत योग्य होगा. अयोध्या में राम मंदिर पर बीएसपी को कोई दिक्कत नहीं है.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »