बिल्डिंग की CCTV, शिवा पर 17 लाख का कर्ज और बहन की बेगुनाही... श्रद्धा दुबे ने पुलिस को ही दे दी चुनौती

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार 50 हजार रुपये की इनामी श्रद्धा दुबे ने खुद को बेकसूर बताया है. न्यूज एजेंसी को दिए बयान में उसने दावा किया कि शिवा ने उसकी बिल्डिंग की चौथी मंजिल से छलांग लगाई थी. श्रद्धा ने पुलिस से बिल्डिंग के CCTV फुटेज सामने लाने की मांग की.

Advertisement
श्रद्धा दुबे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. (Photo: ITG) श्रद्धा दुबे अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. (Photo: ITG)

संतोष शर्मा

  • लखनऊ ,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:13 AM IST

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में फरार चल रही 50 हजार रुपये की इनामी श्रद्धा दुबे ने अब अपने बयान से मामले में नया मोड़ ला दिया है. गिरफ्तारी से बच रही श्रद्धा लगातार खुद को बेकसूर बता रही है. इस बार उसने शिवा शर्मा की मौत को हत्या मानने के दावे पर सवाल उठाए और पुलिस से अपनी बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज सामने लाने की मांग की. श्रद्धा का दावा है कि इन फुटेज से घटना की सच्चाई सामने आ सकती है.

Advertisement

'CCTV फुटेज सामने लाइए, सच पता चल जाएगा'
श्रद्धा दुबे के मुताबिक, शिवा शर्मा ने उसकी बिल्डिंग की चौथी मंजिल से छलांग लगाई थी. उसने दावा किया कि शिवा की मौत हत्या नहीं, बल्कि आत्महत्या थी. श्रद्धा ने सवाल उठाया कि जब पुलिस नेपाल जाने से जुड़े सीसीटीवी फुटेज निकाल सकती है, तो उसकी बिल्डिंग में लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग अब तक सामने क्यों नहीं आई? उसका कहना है कि इन फुटेज से यह स्पष्ट हो सकता है कि उस दिन आखिर हुआ क्या था. हालांकि, श्रद्धा के इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

शिवा की मां के आरोपों को भी नकारा
श्रद्धा ने शिवा शर्मा की मां की ओर से लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया. उसके मुताबिक, वह शिवा को करीब चार महीने से जानती थी और दोनों के बीच लगभग ढाई महीने तक दोस्ती रही थी. उसने दावा किया कि शिवा पिछले दो महीनों से उसके घर आने लगा था.

Advertisement

श्रद्धा ने अपने बयान में शिवा पर 16 से 17 लाख रुपये का कर्ज होने का दावा भी किया. उसके मुताबिक, कर्जदारों के फोन आने से शिवा परेशान रहता था. उसने आरोप लगाया कि करीब एक महीने पहले शिवा उसके घर से पांच से छह लाख रुपये के आभूषण ले गया था. श्रद्धा का कहना है कि शिवा ने एक वीडियो में आभूषण लौटाने की बात कही थी. इन दावों की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.

अस्पताल से जाने की बताई वजह
श्रद्धा ने कहा कि शिवा को अस्पताल ले जाने के दौरान वह सांस लेने में परेशानी और निजी कारणों से वहां से चली गई थी. उसने दावा किया कि घटना के बाद वह सदमे में थी. साथ ही, उसने अपने ड्राइवर के साथ कथित मारपीट का जिक्र करते हुए कहा कि वह घबरा गया था और वहां से चला गया.

श्रद्धा ने सोशल मीडिया पर उसके साथ अलग-अलग लोगों की तस्वीरें वायरल किए जाने पर भी आपत्ति जताई. उसने कथित डायरी के जरिए मामले का खुलासा होने के दावों को नकारा और कहा कि उसकी बहन को घटना के बारे में जानकारी नहीं है.

पुलिस और न्यायपालिका से की निष्पक्ष जांच की मांग
श्रद्धा दुबे ने पुलिस और न्यायपालिका से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की. उसने कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी को दोषी ठहराना उचित नहीं है.

Advertisement

फिलहाल, श्रद्धा के बयान में किए गए दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. ऐसे में बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज को लेकर उसका सवाल और शिवा शर्मा की मौत की परिस्थितियां इस मामले के अहम पहलू बने हुए हैं. श्रद्धा की गिरफ्तारी और जांच से जुड़े आधिकारिक तथ्यों के सामने आने के बाद ही मामले की तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »