काशी में फाइटर जेट्स की दहाड़: IAF के राफेल-सुखोई ने दिखाए हैरतअंगेज करतब, चंदौली तक थर्राया आसमान!

भारतीय वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर वाराणसी के नमो घाट पर तीन दिवसीय ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो का भव्य आगाज हुआ. इस ऐतिहासिक आयोजन में राफेल, सुखोई और तेजस जैसे आधुनिक लड़ाकू विमानों ने गंगा के आसमान में अपनी ताकत और हैरतअंगेज कलाबाजियों का शानदार प्रदर्शन किया.

Advertisement
काशी के आसमान में वायुसेना का प्रदर्शन (Photo-ITG) काशी के आसमान में वायुसेना का प्रदर्शन (Photo-ITG)

उदय गुप्ता / रोशन जायसवाल

  • वाराणसी/चंदौली ,
  • 22 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:34 PM IST

भारतीय वायुसेना (IAF) ने वाराणसी के नमो घाट से लेकर चंदौली तक गंगा के ऊपर 22 अक्टूबर को तीन दिवसीय ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो की शुरुआत की. वायुसेना की 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में राफेल, तेजस, सुखोई, सूर्य किरण और चिनूक जैसे करीब 100 लड़ाकू विमानों, परिवहन विमानों तथा हेलीकॉप्टरों ने हिस्सा लिया. इसका मुख्य उद्देश्य देश की सैन्य ताकत का प्रदर्शन करने के साथ-साथ युवाओं को विमानन, विज्ञान और देशसेवा के क्षेत्र में प्रेरित करना है. सुरक्षा और प्रशासनिक पुख्ता इंतजामों के बीच इस रोमांचक नजारे को देखने के लिए लाखों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे.

Advertisement

काशी के आसमान में वायुसेना का शक्ति प्रदर्शन

आज से धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी में तीन दिनों तक चलने वाले एयर शो का आगाज हो गया. वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित इस कार्यक्रम के पहले दिन राफेल, तेजस, सुखोई, सूर्य किरण, सारंग और चिनूक जैसे आधुनिक लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टरों ने अपने करतब दिखाए. इसे देखने के लिए वाराणसी के इस पार चंदौली की तरफ भी गंगा के किनारे हजारों की तादाद में लोग जुटे. भारतीय वायु सेवा के इन विमानों के हैरतअंगेज करतब देखकर लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा लीं.

युवाओं और बच्चों में दिखा भारी उत्साह

इस एयर शो के दौरान विमानों की गर्जना और आसमान में तिरंगे के रंगों की छटा ने सबका ध्यान खींचा. हमने आयोजन स्थल पर पहुंचे कुछ लोगों से बातचीत की, जो फाइटर जेट्स के करतब देखकर बेहद हैरान और उत्साहित दिखाई दिए. एयर शो के गवाह बने युवाओं और बच्चों ने इसकी जमकर तारीफ की. उन्होंने बताया कि देश की युवा पीढ़ी इन साहसिक प्रदर्शनों को देखकर भारतीय वायु सेवा में शामिल होने के लिए काफी प्रेरित हुई है.

Advertisement

विमानों के खास फॉर्मेशन और आकर्षण

इस आयोजन में कुल 100 विमान और हेलीकॉप्टर शामिल हैं, जिनमें 52 लड़ाकू विमान, 15 परिवहन विमान, 32 हेलीकॉप्टर और एक विरासत विमान शामिल है. राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिग-29 और स्वदेशी तेजस अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन कर रहे हैं. खास बात यह है कि विमानों की अलग-अलग फॉर्मेशन के नाम काशी की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़े हैं, जिनमें काशी, विश्वनाथ, केदार और गंगा से प्रेरित नाम शामिल हैं.

प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री की प्रस्तावित मौजूदगी

इस भव्य आयोजन का मुख्य आकर्षण 25 अक्टूबर को होगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के वाराणसी पहुंचकर एयर शो में शामिल होने का कार्यक्रम है. रक्षा मंत्री के 24 अक्टूबर को भी शामिल होने की संभावना है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य प्रमुख लोगों की मौजूदगी भी प्रस्तावित है. प्रशासन ने बड़ी संख्या में दर्शकों के आने के अनुमान को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और पार्किंग के खास इंतजाम किए हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »