'शराब के लिए नहीं दिए 100 रुपये तो मार डाला', गिरफ्तार हुआ तांत्रिक का हत्यारा

फतेहपुर जिले से एक 75 वर्षीय बुजुर्ग तांत्रिक रामदुलारे के हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. हत्यारे अरविंद यादव ने पुलिस को बताया कि उसने बुजुर्ग से शराब पीने के लिए 100 रुपये मांगे थे. तांत्रिक ने पैसा देने से मना कर दिया और उल्टा गाली गलौज करने लगे थे. इसके बाद उसने पैरों से उनका गला दबा दिया था.

Advertisement
बुजुर्ग तांत्रिक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार बुजुर्ग तांत्रिक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

नीतेश श्रीवास्तव

  • फतेहपुर,
  • 24 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 8:02 PM IST

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक 75 वर्षीय बुजुर्ग तांत्रिक रामदुलारे उर्फ बालकदास की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी ने तांत्रिक से शराब के लिए 100 रुपये मांगे थे. रुपये देने से इनकार के बाद युवक ने तांत्रिक के सिर में वार कर उन्हें नीचे गरा दिया. फिर पैरों से गला दबाकर उनकी हत्या कर मौके से फरार हो गाय. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. 

Advertisement

मृतक के भतीजे रामबाबू पाल की तरहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की. एसपी ने घटना के जल्द खुलासे के लिए चार टीमों का गठन किया. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्यारे अरविंद यादव की पहचान की. महज 24 घंटे के अंदर ही हत्यारे युवक को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया. 

100 रुपये देने से इनकार करने पर की थी तांत्रिक की हत्या

हत्यारे अरविंद यादव ने पुलिस को बताया कि उसने बुजुर्ग से शराब पीने के लिए 100 रुपये मांगे थे. तांत्रिक ने पैसा देने से मना कर दिया और उल्टा गाली गलौज करने लगे थे. इसके बाद जंगल के पास उन्हीं के कमंडल और ग्लास से सिर पर वार कर गिरा दिया और फिर पैर से उसके गले को दबाकर हत्या कर दी. 

Advertisement

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज

इस मामले पर एसपी उदय शंकर सिंह ने बताया कि 22 अक्टूबर एक बुजुर्ग तांत्रिक की हत्या कर दी गई थी. उनके शरीर पर चोट के निशान थे. पुलिस के द्वारा अज्ञात में अभियोग पंजीकृत किया गया. घटना के अनावरण के लिए क्राइम ब्रांच व थाना पुलिस की टीम ने मिलकर इसमें शामिल एक आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने में कामयाबी प्राप्त की आरोपी की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त गिलास व कमंडल को व घटना के समय पहने कपड़े को पुलिस के द्वारा बरामद किया गया है. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »