बेटा होने की भविष्यवाणी निकली गलत, पुजारी की गोली मारकर हत्या, मुजफ्फरनगर में आरोपी पिता-बेटा गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर में पुजारी की हत्या के मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है. करीब डेढ़ महीने पहले बेटे की जगह बेटी पैदा होने के बाद पुजारी से उनका विवाद हुआ था. आरोप है कि दोनों ने 13 अक्टूबर को मंदिर परिसर में पुजारी की गोली मारकर हत्या की और पड़ोसी को फंसाने के लिए घटनास्थल पर उसकी फोटो छोड़ दी.

Advertisement
पुलिस ने आरोपी पिता-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. (Photo-ITG) पुलिस ने आरोपी पिता-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. (Photo-ITG)

संदीप सैनी

  • मुजफ्फरनगर,
  • 17 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:13 AM IST

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 81 साल के पुजारी की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में पिता-बेटे को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, पुजारी ने करीब डेढ़ महीने पहले आरोपी के परिवार में बेटा होने की भविष्यवाणी की थी. लेकिन घर में बेटी पैदा हुई. इसके बाद पिता-बेटे का पुजारी से विवाद हो गया. इसी रंजिश में दोनों ने पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं, उन्होंने हत्या के मामले में एक पड़ोसी को फंसाने की भी कोशिश की.

Advertisement

मृतक पुजारी की पहचान स्वामी देवानंद भारती के रूप में हुई है. 13 अक्टूबर को भौराकलां थाना क्षेत्र के एक शिव मंदिर परिसर में उनकी हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और अब गांव के ही हाशिम और उसके बेटे जीशान को गिरफ्तार किया है.

बेटा होने की भविष्यवाणी गलत होने के बाद विवाद

पुलिस पूछताछ के मुताबिक, करीब डेढ़ महीने पहले जीशान की पत्नी के बच्चे का जन्म होना था. इस दौरान पुजारी स्वामी देवानंद भारती ने बेटा होने की भविष्यवाणी की थी. लेकिन जब बेटी पैदा हुई, तो हाशिम और जीशान की पुजारी से कहासुनी हो गई. पुलिस का कहना है कि इसी विवाद के बाद दोनों ने पुजारी की हत्या की साजिश रची.

पुलिस ने बताया कि पिता-पुत्र का गांव के हरेंद्र नाम के व्यक्ति से भी विवाद था. दोनों ने इसी बात का फायदा उठाकर उसे हत्या के मामले में फंसाने की योजना बनाई. आरोप है कि उन्होंने पड़ोसी देवेंद्र के मोबाइल से उसकी फोटो हासिल की और उसे घटनास्थल पर फेंक दिया. उनका मकसद पुलिस को गुमराह करना और शक की सुई पड़ोसी की ओर मोड़ना था.

Advertisement

13 अक्टूबर की रात दोनों ने मंदिर परिसर में पुजारी की गोली मारकर हत्या कर दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को वहां हरेंद्र की फोटो मिली थी. इससे जांच की दिशा प्रभावित करने की कोशिश की गई.

पुलिस ने ऐसे सुलझाई हत्या की गुत्थी

घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें बनाईं. पुलिस के मुताबिक, तकनीकी मदद और यक्ष ऐप से मिली जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ी. इसके बाद हाशिम और जीशान को गिरफ्तार कर लिया गया.

यह भी पढ़ें: बांदा पुजारी हत्याकांड: भांजी संग सोता देख भड़का मामा, डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, दोनों गिरफ्तार

पुलिस ग्रामीण अक्षय संजय महाडिक ने बताया कि आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल की गई एक बाइर, दो तमंचे और कुछ कारतूस बरामद किए हैं. इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »