फतेहपुर: कर्ज के ₹50 हजार मांगने पर सेल्समैन की हत्या, फिर शराब ठेके से लूटे 1.41 लाख

यूपी के फतेहपुर के बिंदकी में शराब ठेके के सेल्समैन संतोष की हत्या और 1.41 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने वारदात के करीब 12 घंटे के भीतर आरोपी कृष्णा तिवारी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने संतोष से 50 हजार रुपये उधार लिए थे.

Advertisement
पुलिस गिरफ्त में सेल्समैन की हत्या का आरोपी. (Photo: Screengrabs) पुलिस गिरफ्त में सेल्समैन की हत्या का आरोपी. (Photo: Screengrabs)

नीतेश श्रीवास्तव

  • फतेहपुर,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:56 AM IST

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में उधार के पैसों को लेकर हुए विवाद में शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या का मामला सामने आया है. बिंदकी में हुई इस वारदात का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया. पुलिस ने आरोपी कृष्णा तिवारी को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटे गए 1 लाख 41 हजार रुपये और हत्या में इस्तेमाल किया गया औजार बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने सेल्समैन से 50 हजार रुपये उधार लिए थे. इसी रकम को लेकर हुए विवाद के बाद उसने कथित तौर पर हत्या की वारदात को अंजाम दिया.

Advertisement

उधार के पैसे मांगने पर हुआ विवाद
यह मामला बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के दुर्गई गांव का है. 23 अक्टूबर की रात शराब की दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन संतोष की हत्या कर नकदी लूट ली गई थी. वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और दूसरे साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की.

जांच के दौरान पुलिस को कृष्णा तिवारी के बारे में अहम सुराग मिले. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सेल्समैन संतोष से 50 हजार रुपये उधार लिए थे. जब संतोष ने उससे अपने पैसे वापस मांगे तो दोनों के बीच विवाद हो गया. आरोप है कि इसी विवाद के दौरान कृष्णा ने लकड़ी के बोटे से संतोष पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.

Advertisement

हत्या के बाद दुकान से लूटे 1.41 लाख रुपये
पुलिस के अनुसार, सेल्समैन की हत्या करने के बाद आरोपी ने शराब की दुकान में रखे 1 लाख 41 हजार रुपये लूट लिए. वारदात को अंजाम देने के बाद उसने लूट की रकम छिपा दी थी. पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से लूटे गए रुपये बरामद कर लिए.

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किए गए औजार को भी बरामद किया है. इस तरह पुलिस ने वारदात के करीब 12 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करने का दावा किया है. फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »