रेस्टोरेंट में हुक्का नहीं मिला तो काटा बवाल! कानपुर में दारोगा-सिपाही सस्पेंड, कर्मचारियों से मारपीट का आरोप

कानपुर के स्वरूप नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में हुक्का देने से इनकार करने पर कर्मचारियों से मारपीट और हंगामा करने वाले दारोगा रजनीश भाटी और सिपाही आदित्य यादव को डीसीपी सेंट्रल ने निलंबित कर दिया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रारंभिक जांच में दोनों की संलिप्तता सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है.

Advertisement
आरोपी दारोगा-सिपाही सस्पेंड (Photo-ITG) आरोपी दारोगा-सिपाही सस्पेंड (Photo-ITG)

सिमर चावला

  • कानपुर ,
  • 13 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:44 AM IST

यूपी के कानपुर में रेस्टोरेंट में कर्मचारियों के साथ मारपीट और हंगामा करने के आरोप में एक दारोगा और सिपाही को निलंबित कर दिया गया है. प्रारंभिक जांच में दोनों पुलिसकर्मियों की भूमिका सामने आने के बाद डीसीपी सेंट्रल ने यह कार्रवाई की. मामले में विभागीय जांच भी शुरू करा दी गई है.

मामला स्वरूप नगर स्थित टर्न ऑन रेस्टोरेंट का है. शनिवार देर रात करीब ढाई बजे चार लोग रेस्टोरेंट पहुंचे थे. कर्मचारियों ने हुक्का देने से इनकार किया तो विवाद शुरू हो गया. आरोप है कि इसके बाद कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई. इस दौरान कुछ कर्मचारियों के कपड़े तक फट गए. मोबाइल फोन लेने पहुंचीं महिलाओं के साथ भी अभद्रता किए जाने का आरोप है. 

Advertisement

निलंबित पुलिसकर्मियों की पहचान दारोगा रजनीश भाटी और सिपाही आदित्य यादव के रूप में हुई है. आदित्य यादव एसीपी घाटमपुर कृष्णकांत यादव के साथ अटैच हैं, जबकि दरोगा रजनीश भाटी बेगमगंज थाने में तैनात हैं.

मामले की प्रारंभिक जांच एसीपी स्वरूप नगर ज्योति श्री ने की. उन्होंने अपनी रिपोर्ट डीसीपी सेंट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव को सौंपी, जिसके आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया.

रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद होने की बात सामने आई है. पुलिस फुटेज की जांच के साथ संबंधित पुलिसकर्मियों की लोकेशन और जनरल डायरी (जीडी) में दर्ज विवरण भी खंगाल रही है. विभागीय जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »