58 एसपी बदल गए और 45 दारोगा... अब जाकर 37 साल से फरार यूपी का हाशिम दिल्ली से दबोचा गया, डकैती में 7 साल की हुई थी सजा

बिजनौर से 37 साल से फरार बदमाश को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है. वह दिल्ली में परचून की दुकान चला रहा था. डकैती के मामले में 7 साल की सजा होने पर वह 1986 में फरार हो गया था. हाईकोर्ट से स्थायी वारंट होने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में लगी हुई थी.

Advertisement
बिजनौर पुलिस की गिरफ्त में हाशिम बिजनौर पुलिस की गिरफ्त में हाशिम

संजीव शर्मा

  • बिजनौर ,
  • 26 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 12:46 PM IST

यूपी के बिजनौर में एक शख्स को डकैती के मामले में कोर्ट ने दोषी करार दिया था. लेकिन 1986 में जमानत पर बाहर आने के बाद वो फरार हो गया. सालों तक वह पुलिस को चकमा देता रहा. लेकिन अब 37 साल बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. इस वक्त उसकी उम्र 72 साल हो चुकी है. जब वो पकड़ा गया था तब 25 साल का था.   

Advertisement

उसके फरार होने के बाद जिले के 58 से ज्यादा एसपी बदले गए, इलाके के 45 से अधिक थानेदार चेंज हो गए. अब जाकर शातिर दिमाग बदमाश दिल्ली में एक परचून की दुकान चलाते हुए पकड़ा गया है. जिस समय उसने 1979 में डकैती डाली थी, तब उसकी उम्र 25 साल थी. अब वह 72 साल की उम्र में गिरफ्तार हुआ है. 

हिस्ट्रीशीटर रहे शख्स की पूरी कहानी जानिए 

पुलिस के अनुसार, नगीना देहात थाने के गांव सैदपीर (बनीवाला) का हाशिम एक शातिर किस्म का बदमाश रहा है. हाशिम 1975 से 1980 के दशक में लूट, डकैती, अपहरण जैसी कई घटनाओं को अंजाम देने के चलते नजीबाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर भी रह चुका है. 

हाशिम एक शातिर किस्म का बदमाश रहा है

उसने बढ़ापुर क्षेत्र के गांव आसफपुर में 1979 में एक घर में डकैती डाली थी, जिसके बाद पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. सीजेएम कोर्ट ने उसे दोषी करार देते हुए 7 साल की सजा सुनाई थी. जिसके खिलाफ हाशिम ने हाईकोर्ट में अपील दायर की. जहां से उसे जमानत मिल गई और वह 1986 में जेल से बाहर आ गया. 

Advertisement

लेकिन बाहर आने के बाद वह दोबारा कोर्ट में पेश नहीं हुआ और फरार हो गया. कोर्ट द्वारा उसके खिलाफ कई बार गैर जमानती वारंट भी जारी किए गए लेकिन यह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया. इस बीच हाशिम ने चोरी-छुपे अपनी सारी संपत्ति बेच डाली और शहर छोड़ दिया. जिसपर पुलिस ने उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई करते हुए उसे भगोड़ा घोषित कर दिया.

बिजनौर से भागा, दिल्ली में दुकान चलाते मिला  

हाल ही में हाईकोर्ट द्वारा हाशिम का स्थाई वारंट जारी करते हुए बिजनौर पुलिस को आदेश दिया गया कि उसे पकड़कर कोर्ट में पेश किया जाए. जिसके बाद पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन द्वारा थाना अध्यक्ष नगीना देहात को हाशिम को पकड़ने का टास्क सौंपा गया. पुलिस शिद्दत से उसकी तलाश में जुट गई. तभी उसके दिल्ली में होने की सूचना मिली. 

ऐसे में थाना नगीना देहात की पुलिस 3 दिन पहले दिल्ली पहुंची और दिल्ली के मुस्तफाबाद से हाशिम को दबोच लिया. हाशिम वहां पर परचून की दुकान चला रहा था. 37 साल बाद उसे बिजनौर लाया गया. अब उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा. 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हाशिम बिजनौर से फरार होने के बाद अपने एक भाई के लगातार संपर्क में था. यह संपर्क ही उसके पकड़े जाने का कारण बन गया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »