यूपी की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी का ऑडियो वायरल... फेसबुक पर दी सफाई, लिखा- AI से बनाया गया, ये साजिश है

यूपी की राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का विवादित कथित ऑडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जातियों को लेकर कमेंट किया गया है. इस ऑडियो के लेकर मंत्री ने कहा कि ये AI से बनाया गया है. सरकार को बदनाम करने की साजिश है. मंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ये बातें कही हैं.

Advertisement
ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम. ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम.

राम प्रताप सिंह

  • देवरिया,
  • 22 जून 2024,
  • अपडेटेड 1:29 PM IST

उत्तर प्रदेश के देवरिया में सलेमपुर से विधायक और राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम का कथित विवादित ऑडियो वायरल हो रहा है. इस ऑडियो में एक जाति विशेष के बारे में आपत्तिजनक बातें कही गई हैं. हालांकि ऑडियो वायरल होने के बाद मंत्री विजय लक्ष्मी की सफाई आई है कि उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं बोला. ये ऑडियो AI से बनाया गया है. सरकार को बदनाम की साजिश है.

Advertisement

ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम देवरिया जिले के सलेमपुर विधानसभा से भाजपा की विधायक हैं. अब जो ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, कहा जा रहा है कि वो विजय लक्ष्मी गौतम का है. इस ऑडियो में मुसलमानों, ठाकुरों, ब्राह्मणों, बनिया और दलित बिरादरी के बारे में कमेंट करते सुना जा सकता है.

यह भी पढ़ें: 'हमने यहां बड़ी हस्ती को मिटा दिया है...', बरेली मेयर का ऑडियो वायरल होते ही BJP कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र चौधरी को घेरा, अखिलेश ने कसा तंज

इस ऑडियो के वायरल होने के बाद विजय लक्ष्मी गौतम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर अपना पक्ष रखते हुए लिखा है कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI से बनाया गया फेक ऑडियो है. यह उनका ऑडियो नहीं है. सरकार को बदनाम करने की साजिश है. कोतवाली में इसकी सूचना दे दी गई है.

Advertisement

वायरल ऑडियो को लेकर ग्राम्य विकास राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X और फेसबुक पर पोस्ट लिखा है. इसमें उन्होंने कहा कि तथाकथित ऑडियो जिसको मेरे नाम से बताकर वायरल किया जा रहा है, वह AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाया गया फेक ऑडियो है. यह गिरोह जिले में कुछ दिनों से सक्रिय है. मैंने देवरिया कोतवाली में रिपोर्ट कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

मंत्री ने कहा कि- आपको भी यह ऑडियो या इससे संबंधित कोई भी ऑडियो कहीं पोस्ट किया हुआ मिले तो तत्काल हमें व देवरिया कोतवाली को सूचना दें. यह सरकार की छवि को धूमिल करने का कृत्य व सोची समझी साजिश है. दोषियों को किसी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा. जांच के लिए निर्देश दे दिए गए हैं. जल्द ही इस सरकार विरोधी गिरोह का पर्दाफाश हो जाएगा.

इस संबंध में Aajtak ने विजय लक्ष्मी गौतम से फोन पर बात करने की कोशिश की. इस मामले में उनसे कैमरे पर उनका पक्ष जानने की कोशिश की तो उन्होंने इनकार करते हुए कहा कि यह उन्हें बदनाम करने के लिए फेक ऑडियो बनाकर वायरल कर छवि को धूमिल किया जा रहा है. इसके लिए उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »