'शेर अकेला भी जंगल का राजा...' विजय थलापति का ये वीडियो हो रहा वायरल

तमिलनाडु चुनाव 2026 में विजय की पार्टी तमिझगा वेत्री कड़गम (TVK) की बढ़त के बीच उनका पुराना 'शेर अकेला भी हो तो भी राजा होता है' वाला बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे समर्थक उनकी राजनीतिक ताकत और उभार से जोड़कर देख रहे हैं. यह क्लिप राज्य की राजनीति में नए खिलाड़ी के तौर पर उनकी एंट्री को और चर्चा में ला रहा है.

Advertisement
इस वीडियो में विजय कहते हैं कि जंगल में कई सियार और दूसरे जानवर होते हैं (Photo:PTI) इस वीडियो में विजय कहते हैं कि जंगल में कई सियार और दूसरे जानवर होते हैं (Photo:PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 4:55 PM IST

तमिलनाडु की राजनीति में विजय थलापति आज बाहुबली बनकर उभरे हैं. तमिलनाडु में ये सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. महज दो साल पुरानी पार्टी का ऐसा प्रदर्शन से लोग हैरान हैं.तमिझगा वेत्री कड़गम (TVK) की स्थापना फरवरी 2024 में विजय ने की थी.

अब लियो के स्टार अब सोशल मीडिया पर छाये हुए हैं. इन दिनों एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. तमिझगा वेत्री कड़गम (TVK) की बढ़त के साथ यह 16 सेकंड का क्लिप फिर सुर्खियों में आ गया है.

Advertisement

इस वीडियो में विजय चुनावी रैली के दौरान कहते हैं कि जंगल में कई सियार और दूसरे जानवर होते हैं, लेकिन शेर सिर्फ एक होता है. और वह अकेला भी हो तो जंगल का राजा होता है. यह सिर्फ एक वर्णन नहीं, बल्कि साफ घोषणा है. सुपरस्टार विजय, जो पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं, अपने इस बयान से राजनीतिक विरोधियों को सीधा संदेश देते नजर आते हैं.

देखें वायरल वीडियो

रुझानों के मुताबिक, शाम 4  बजे तक TVK 234 सीटों में से 109 पर आगे चल रही थी, जो बहुमत के आंकड़े से सिर्फ 13 सीट कम है. इससे साफ है कि विजय की पार्टी राज्य की राजनीति में बड़ा उलटफेर कर रही है और एक मजबूत दावेदार बनकर उभरी है.

यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: A Star is Born... विजय का फैन हुआ सोशल मीडिया, तमिलनाडु के 'धुरंधर' का ऐसे हो रहा सोशल मीडिया पर स्वागत

Advertisement

एक इंटरव्यू में विजय ने कहा था किंगमेकर की भूमिका को खारिज करते हुए कहा था, 'मैं जीतूंगा. किंगमेकर क्यों बनूं? क्या आपने भीड़ नहीं देखी? उनकी पार्टी ने बिना किसी बड़े गठबंधन के चुनाव लड़ा और एम. के. स्टालिन के नेतृत्व वाली DMK सरकार के खिलाफ एंटी-इन्कम्बेंसी का फायदा उठाया.

चुनाव नतीजों के बीच विजय का परिवार भी जश्न मनाता नजर आया. उनके घर पर ‘Whistle Podu’ गाना बजाकर खुशी मनाई गई, जो पार्टी का प्रतीक भी है. वहीं चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी, जहां झंडे लहराए गए और मिठाइयां बांटी गईं. कुल मिलाकर, विजय का यह प्रदर्शन तमिलनाडु की राजनीति में उन्हें एक बड़े खिलाड़ी के रूप में स्थापित करता दिख रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement