चारपाई लगाई और बाइक बन गई फाइव सीटर! पाकिस्तान का ये जुगाड़ हुआ वायरल

एक बाइक, बड़ा परिवार और सफर तय करने का अनोखा तरीका. पाकिस्तान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है, जिसमें एक शख्स ने बाइक के पीछे चारपाई बांधकर उसे परिवार के बैठने की जगह बना दिया. वीडियो देखने के बाद लोग हैरान हैं और ट्रैफिक सुरक्षा पर सवाल उठा रहे हैं.

Advertisement
हालांकि यह जुगाड़ लोगों को अनोखा जरूर लगा (Photo:Insta/@shahid.akram.566) हालांकि यह जुगाड़ लोगों को अनोखा जरूर लगा (Photo:Insta/@shahid.akram.566)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान का एक वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है. वीडियो में एक शख्स ने अपनी बाइक को इस तरह मॉडिफाई किया है कि उसे देखकर लोग इसे 'देसी कार' कहने लगे हैं. बाइक के पीछे चारपाई बांध दी गई है और उसी पर परिवार के सदस्य बैठकर सफर करते नजर आ रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक के पिछले हिस्से में लकड़ी की चारपाई मजबूती से फंसाई गई है. चारपाई के दोनों ओर परिवार के लोग संतुलन बनाकर बैठे हैं, जबकि बाइक चला रहा शख्स पूरे आराम से सड़क पर आगे बढ़ता दिखाई देता है. आसपास से गुजर रहे लोग भी इस नजारे को देखकर हैरान रह जाते हैं.

Advertisement

हालांकि यह जुगाड़ लोगों को अनोखा जरूर लगा, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से इसे बेहद खतरनाक बताया जा रहा है. सड़क पर थोड़ा-सा संतुलन बिगड़ने या अचानक ब्रेक लगने की स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: किस हालत में हैं पाकिस्तान के सरगोधा की वो आलीशान हवेलियां, जहां कभी रहते थे हिंदू-सिख? वीडियो वायरल

कहां का है वीडियो?

वीडियो की पड़ताल करने पर पता चलता है कि यह पाकिस्तान का है. वहां के कई सोशल मीडिया पेजों पर इसे शेयर किया गया है. हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका कि वीडियो कब और किस शहर में रिकॉर्ड किया गया था.

देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग?

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा कि इसे देखकर लगता है कि बाइक नहीं, पूरी फैमिली कार बन गई है. दूसरे ने मजाक में कहा कि गरीबों की SUV तैयार है.वहीं कई लोगों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई. एक यूजर ने लिखा कि अगर रास्ते में अचानक ब्रेक लग जाए तो क्या होगा? यह बेहद खतरनाक है.एक अन्य यूजर ने सवाल उठाया कि आखिर ट्रैफिक पुलिस इस तरह के जुगाड़ को सड़क पर चलने की अनुमति कैसे दे सकती है?

Advertisement

कुछ लोगों का कहना था कि आर्थिक मजबूरी इंसान से ऐसे जुगाड़ करवा देती है, जबकि दूसरे यूजर्स ने इसे सड़क पर चल रहे बाकी लोगों के लिए भी खतरा बताया.

फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है. लोग इसे एक तरफ देसी जुगाड़ का उदाहरण बता रहे हैं, तो दूसरी तरफ सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल भी उठा रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »