जू ने ऑफर की भालू बनने की नौकरी, साल के मिलेंगे 14 लाख, बस ये है एक शर्त

चीन के एक चिड़ियाघर ने नौकरी की एक अजीबोगरीब पेशकश की है. जू में भालू बनकर दिनभर घूमना है. इसके लिए सालाना 15 हजार डॉलर यानी करीबन 14 लाख रुपये सैलरी मिलेगी. लेकिन, इसकी एक शर्त है.

Advertisement
जू में भालू बनने की नौकरी के विज्ञापन की हो रही खूब चर्चा (Photo - AI Generated) जू में भालू बनने की नौकरी के विज्ञापन की हो रही खूब चर्चा (Photo - AI Generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:17 PM IST

मध्य चीन के एक चिड़ियाघर ने लोगों को काले भालू बनकर जू में दिनभर इधर- उधर घूमने और उसी तरह की एक्टिविटी करने के लिए नौकरी का विज्ञापन निकाला है. इसमें 100,000 युआन यानी 15,000 अमेरिकी डॉलर सालाना सैलरी दी जाएगी. यानी सिर्फ भालू का कॉस्ट्यूम पहनकर उसकी नकल करने का काम करना है और 14 लाख रुपये सालाना का पैकेज दिया जा रहा है. 

Advertisement

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, हेनान प्रांत के लुओहे शहर में स्थित लुओहे वन्यजीव चिड़ियाघर ने 13 जून को एक नौकरी का विज्ञापन जारी किया. इसमें काले भालू की वेशभूषा पहनने, चिड़ियाघर में घूमने और लोगों के साथ भालू की तरह इशारों में बातचीत करने के लिए नियुक्त करने की बात कही गई है. 

विज्ञापन में इस नौकरी के लिए एक शर्त रखी गई है. शर्त के मुताबिक, शख्स को पूरे दिन चुप रहना होगा. इंसानी आवाज में एक भी शब्द नहीं निकालना है. विज्ञापन में सिर्फ यह नौकरी करने वाले शख्स को भालू की नकल करना है. विज्ञापन में लोगों को भालू की तरह मनमौजी हरकतें करने के लिए प्रोत्साहित किया गाय है. यह विज्ञापन दर्शाता है कि जिस शख्स की हरकतें जितनी अधिक विचित्र होंगी, उन्हें उतना अधिक लोकप्रिय माना जाएगा. 

Advertisement

इस जॉब का विज्ञापन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस विज्ञापन में कई इस जॉब के लिए कई मजेदार शर्ते और गाइडलाइन दी गई है. इसके मुताबिक यह स्पष्ट नहीं है कि पोशाकों में पंखे या वेंटिलेशन सिस्टम लगे हैं या नहीं, क्योंकि विज्ञापन में इन्हें केवल 'सॉफ्ट' बताया गया है. आवेदकों के लिए जेंडर संबंधी कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन उनका शारीरिक रूप से स्वस्थ होना और कम से कम 18 वर्ष का होना अनिवार्य है.

छह घंटे की शिफ्ट में करना होगा काम
इस पद में छह घंटे की शिफ्ट शामिल है, जिसमें हर महीने चार दिन की छुट्टी मिलेगी. भालू बनने वाले लोगों को चिड़ियाघर आने वाले लोगों के साथ बातचीत करते समय, इन भालू बने कलाकारों को बोलने की अनुमति नहीं होती है, लेकिन वे गुर्राने जैसी आवाज निकाल सकते हैं, सिवाय उन मामलों के जब मदद की जरूरत हो या आपात स्थिति उत्पन्न हो.

उम्मीदवारों से अपेक्षा की जाती है कि वे भोजन के प्रति सहज हों, क्योंकि उन्हें लोग खाने के लिए कुछ भी ऑफर कर सकते हैं. इसलिए उन्हें हर किसी के खाने को स्वीकार करना होगा.

विज्ञापन में कहा गया है - यह हमारे क्षेत्र में सबसे आरामदायक स्थिति है. अगर आप थके हुए हैं, तो आप बस लेटे रह सकते हैं. अगर आप एनर्जेटिक महसूस कर रहे हैं, तो आप कूद सकते हैं, नाच सकते हैं, पेड़ पर चढ़ सकते हैं या मछली भी पकड़ सकते हैं, जो भी आपको सहज लगे, वह करें.

Advertisement

यह भी पढ़ें: हनीमून पर गया था कपल, इस एक गलती से हुई पति की मौत, देखती रह गई पत्नी

यह नौकरी इंट्रोवर्ट और एक्स्ट्रोवर्ट दोनों तरह के  लोगों के लिए उपयुक्त मानी गई है, क्योंकि भालू का प्रदर्शन करने वालों को मेहमानों के साथ मौखिक रूप से संवाद करने की आवश्यकता नहीं होती है. विज्ञापन में इस बात पर जोर दिया गया है कि आप सबसे बेतुके तरीके से व्यवहार कर सकते हैं. हरकते जितनी ज्यादा अजीब होंगी, उतना ही ज्यादा लोकप्रिय होंगे.

चिड़ियाघर ने बताया कि कुछ ही दिनों में सभी पद भर दिए गए, हालांकि उसने कुल नियुक्तियों की संख्या का खुलासा नहीं किया, क्योंकि 100 से अधिक आवेदकों ने आवेदन किया था. चिड़ियाघर के एक प्रवक्ता ने न्यू वीकली को बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले लोग प्रति वर्ष 100,000 युआन के मूल वेतन से अधिक कमा सकते हैं.

यह भी पढ़ें: गधे को पेंट कर बना दिया जेबरा, बाद में इस करतूत पर जू ने दी अजीब सफाई

जू के प्रवक्ता ने बताया कि यह युवाओं के लिए रोजगार का एक अनूठा अवसर साबित हो सकता है और हमारे चिड़ियाघर को राजस्व के नए स्रोत तलाशने में मदद कर सकता है. स्थानीय सरकार के सपोर्ट से चलने वाला यह चिड़ियाघर मई की शुरुआत में खोला गया था.

Advertisement

हालांकि, इस विज्ञापन और इस जॉब को लेकर सोशल मीडिया में लोगों ने अलग- अलग तर्क दिए. कुछ यूजर ने लिखा कि यह आसान काम नहीं है. हेनान में गर्मियां काफी भीषण हो सकती हैं. ऐसे में उस पोशाक को पहनने की कल्पना कीजिए. एक अन्य ने लिखा है कि काम के घंटों के दौरान बात नहीं करनी है? मुझे शक है कि बहुत से लोग इस नियम का पालन कर पाएंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »