एक तो बाढ़, ऊपर से 900 सांप! चीन का यह वीडियो देखकर लोग सहम गए

भारी बारिश और बाढ़ के बाद चीन के एक स्नेक फार्म से करीब 900 सांप बाहर निकल गए. वायरल वीडियो में पानी के बीच सांप तैरते दिखाई दे रहे हैं, जबकि प्रशासन लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है.

Advertisement
यह मामला चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र के हेंगझोउ के देंगवेई गांव का है (Photo:X/@TGTM_Official) यह मामला चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र के हेंगझोउ के देंगवेई गांव का है (Photo:X/@TGTM_Official)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:32 PM IST

सोचिए, बाढ़ का पानी चारों ओर फैला हो और उसी पानी में सैकड़ों सांप तैरते नजर आने लगें. चीन से सामने आई एक घटना ने लोगों को कुछ ऐसा ही सोचने पर मजबूर कर दिया है. भारी बारिश के बाद आई बाढ़ में एक स्नेक ब्रीडिंग फार्म क्षतिग्रस्त हो गया, जिसके बाद करीब 900 सांप बाहर निकल गए. इनमें जहरीले कोबरा भी शामिल बताए जा रहे हैं. घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

Advertisement

यह मामला चीन के गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र के हेंगझोउ के देंगवेई गांव का है. यहां टाइफून मेयसाक से जुड़ी मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ आ गई. चीन की मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,बाढ़ का पानी स्नेक ब्रीडिंग फार्म में घुस गया और फार्म को नुकसान पहुंचा. इसके बाद बड़ी संख्या में सांप आसपास के इलाके में फैल गए.

एक तो बाढ़, ऊपर से सांप!

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, सांपों को पकड़ने के लिए 10 सदस्यीय टीम तैनात की गई है. टीम के पास फिशिंग नेट और स्टन गन जैसे उपकरण भी हैं, ताकि सांपों को सुरक्षित तरीके से पकड़ा जा सके और लोगों तक पहुंचने से रोका जा सके.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बाढ़ के पानी के बीच सांप तैरते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद आसपास के गांवों के लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बिना जरूरत बाहर न निकलें और सतर्क रहें.

Advertisement

फैला सांपों का आतंक

चीन के स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बाढ़ में फंसे कुछ ग्रामीणों को सांपों के काटने की घटनाओं का सामना करना पड़ा है. कुछ इलाकों में दवाइयों और चिकित्सा सुविधाओं की कमी की खबरें भी सामने आई हैं. 

इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर भी लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई. किसी ने इसे सबसे डरावना सपना बताया, तो किसी ने कहा कि ऐसी स्थिति की कल्पना भी नहीं की जा सकती. वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि बाढ़ का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं, बल्कि उन जानवरों पर भी पड़ा है, जो अपने बाड़ों से बाहर निकलने को मजबूर हो गए.

लगातार हो रही बारिश और बाढ़ ने इस घटना को चीन की सबसे चर्चित खबरों में शामिल कर दिया है. फिलहाल प्रशासन का पूरा ध्यान बाहर निकले सांपों को पकड़ने और आसपास के इलाकों में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »