Best Places to Visit in Winters: सर्दियों में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 11 जगहें, बर्फ से लेकर समुद्र तक मिलेगा हर तरह का मजा

सर्दियों में घूमने के लिए भारत में कई खूबसूरत जगहें हैं. बर्फ से ढके पहाड़, समुद्र किनारे सुहावना मौसम, ऐतिहासिक शहर और रंगीन त्योहार आपका इंतजार कर रहे हैं. जानिए दिसंबर और जनवरी में घूमने के लिए भारत की 11 शानदार जगहों के बारे में, जहां आप यादगार छुट्टियां बिता सकते हैं.

Advertisement
सर्दियों में घूमने का अलग मजा होता है. (PHOTO:AI) सर्दियों में घूमने का अलग मजा होता है. (PHOTO:AI)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:16 PM IST

Best Places to Visit in Winters: सर्दियों का मौसम घूमने-फिरने के लिए सबसे पसंदीदा समय माना जाता है. अक्टूबर से लेकर जनवरी में भारत के अलग-अलग हिस्सों में मौसम और नजारे पूरी तरह बदल जाते हैं. कहीं बर्फ से ढके पहाड़ टूरिस्ट को अट्रैक्ट करते हैं, तो कहीं समुद्र किनारे धूप और सुहावना मौसम छुट्टियों का मजा बढ़ा देता है. इस मौसम में अगर आप भी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो कुछ ऐसी शानदार जगहें हैं, जहां आपको बेहतरीन व्यू मिलेगा और यह ट्रिप आपके लिए हमेशा के लिए यादगार बन जाएगी. 

Advertisement

इस आर्टिकल में देश की उन 11 जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस मौसम में आपको अलग ही सुकून मिलेगा. 

1. खज्जियार, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में डलहौजी के पास स्थित खज्जियार एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन है, जिसे अपनी नेचुरल ब्यूटी के कारण भारत का मिनी स्विट्जरलैंड भी कहा जाता है.  यह जगह चारों तरफ से घने देवदार और चीड़ के जंगलों तथा हरे-भरे घास के मैदानों से घिरी हुई है, जिसके बीच में एक सुंदर झील भी है.

सर्दियों में बर्फ से ढके पहाड़ इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं,  विंटर में यह पूरा इलाका किसी फिल्म के सेट जैसा सुंदर दिखाई देता है. इसके अलावा आपको यहां पर 10वीं शताब्दी का खजजी नागा मंदिर भी देखने को मिलेगा, जो नाग देवता को समर्पित है. 

Advertisement

2. गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर

बर्फ देखना चाहते हैं तो कश्मीर का गुलमर्ग शानदार जगह है. यहां सर्दियों में स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग और स्नोशूइंग जैसी एक्टीविटी का मजा लिया जा सकता है. गुलमर्ग गोंडोला से पहाड़ों का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है और कश्मीर को तो वैसे भी जन्नत का दूसरा नाम कहा जाता है.

3. मनाली, हिमाचल प्रदेश

बर्फ से ढके पहाड़, देवदार के जंगल और ठंडी हवाएं मनाली को सर्दियों का पॉपुलर टूरिस्ट स्पॉट बनाती हैं. सोलंग वैली में बर्फ से जुड़ी एक्टीविटी की जा सकती हैं, जबकि आसपास के पहाड़ी नजारे मन को सुकून देते हैं. मनाली के आसपास आप कई सारे गांव हैं, जिनको आप एक्सप्लोर कर सकते हैं और वहां आपको अलग ही शांति और सुकून मिलेगा. 

4. लेह-लद्दाख

अगर आप कुछ अलग एक्सपीरियंस करना चाहते हैं तो सर्दियों में लद्दाख जा सकते हैं. जमी हुई नदियां, बर्फीले पहाड़ और शांत मठ यहां की खासियत हैं, चादर ट्रेक यहां लोगों के बीच काफी पॉपुलर है, सर्दियों में यहां पर माइनस डिग्री टेम्परेचर भी हो जाता है. 

5. गोवा

बर्फीली छुट्टियों के बजाय अगर आप धूप और समुद्र का आनंद लेना चाहते हैं तो गोवा जाएं. दिसंबर में क्रिसमस और नए साल का माहौल, समुद्र तट और वॉटर एक्टीविटी इसे खास बनाती हैं.

6. उदयपुर, राजस्थान

Advertisement

झीलों और महलों का शहर उदयपुर सर्दियों में घूमने के लिए बेहद बेहतरीन जगह है. पिछोला झील में नाव की सवारी और सिटी पैलेस की सैर करना लोगों को बहुत पसंद आती है.

7. कोहिमा, नागालैंड

कोहिमा अपनी पहाड़ियों, स्थानीय संस्कृति और त्योहारों के लिए जाना जाता है. दिसंबर में होने वाला हॉर्नबिल फेस्टिवल यहां आने की बड़ी वजह है. नागालैंड की नेचुरल ब्यूटी लोगों को बहुत अट्रैक्ट करती है, यहां आपको मनाली और शिमला से अलग एक्सपीरियंस मिलेगा.

8. कच्छ का रण, गुजरात

सफेद नमक के बड़े मैदान और रंग-बिरंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कच्छ को सर्दियों में खास बनाती हैं. रण उत्सव के दौरान यहां हस्तशिल्प, लोक संगीत और पारंपरिक डांस देखने को मिलते हैं, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं.

9. जयपुर, राजस्थान

सर्दियों में राजस्थान की सबसे पॉपुलर जगह जयपुर के ऐतिहासिक किलों और महलों को घूमना आसान रहता है. आमेर किला, हवा महल और सिटी पैलेस के साथ यहां के बाजार भी लोगों को अपनी तरफ खींचते हैं.

10. केरल के बैकवाटर्स

शांत और गर्म मौसम वाली छुट्टियों के लिए केरल के बैकवाटर्स शानदार ऑप्शन हैं. हाउसबोट की सवारी, नारियल के पेड़ों से घिरी नहरें यहां की खासियत हैं, जिनका लुफ्त उठाने के लिए हर साल बड़ी संख्या में विंटर सीजन में लोग यहां पर आते हैं.

Advertisement

11. तवांग, अरुणाचल प्रदेश

प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक वातावरण के लिए अरुणाचल प्रदेश का तवांग दुनियाभर में जाना जाता है. तवांग मठ, बर्फ से ढका सेला पास और आसपास के पहाड़ी नजारे सर्दियों की यात्रा को यादगार बना सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »