UP पुलिस ने 8 मिनट में बचाई शख्स की जान, सुसाइड के इंस्टा पोस्ट पर आया था मेटा का अलर्ट

उत्तर प्रदेश पुलिस और मेटा ने मिलकर एक शख्स की जान बचाई है. मेटा ने डिटेक्ट किया है कि मेरठ के शख्स ने संदिग्ध लिक्विड पीकर सुसाइड करने की कोशिश की है, जिसके बाद पुलिस को अलर्ट भेजा और पुलिस ने 8 मिनट के अंदर शख्स की जान बचा ली. पुलिस ने शख्स को करीबी अस्पताल में भर्ती कराया. अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस और मेटा मिलकर करीब 3 हजार लोगों की जान बचा चुके हैं.

Advertisement
Meta ने पहले उत्तर प्रदेश पुलिस को अलर्ट भेजा था. (Photo: AI Generated) Meta ने पहले उत्तर प्रदेश पुलिस को अलर्ट भेजा था. (Photo: AI Generated)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 09 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:48 AM IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर में पुलिस ने एक युवक की जान सिर्फ 8 मिनट में बचा ली. पुलिस को फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा की तरफ से एक सुसाइड अलर्ट मिला, जिसके बाद सिर्फ 8 मिनट के अंदर पुलिस ने 25 साल के युवक की जान बचा ली. 

पुलिस वक्त रहते हुए युवक के पास पहुंची और फिर उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ है. ये जानकारी पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में दी है. 

Advertisement

उत्तर प्रदेश पुलिस और Meta के बीच का सिस्टम 

दरअसल, उत्तर प्रदेश पुलिस और Meta के बीच एक खास कॉर्डिनेशन सिस्टम  है, जिसमें मेटा प्लेटफॉर्म पर कोई सुसाइड संबंधित पोस्ट करता है तो मेटा का सिस्टम तुरंत उसकी जानकारी पुलिस को देता है. 

Meta ऐसे सोशल मीडिया पोस्ट की पहचान करता है, जिनमें आत्महत्या या खुद को नुकसान पहुंचाने के संकेत होते हैं. इसके बाद मेटा उस जानकारी को पुलिस के साथ शेयर करती है. 

युवक ने इंस्टाग्राम पर किया था पोस्ट- पुलिस 

पुलिस ने सोमवार को एक बयान जारी किया है और बताया कि मेरठ में रहने वाले युवक ने 7 जून को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया. वीडियो में दिखाया गया कि वह एक सफेद रंग का लिक्विड पी रहा है. वीडियो पर लिखा था कि अब अब तुम खुश रहना अपनी जिंदगी में. 

Advertisement

पुलिस ने बताया है कि शाम 6:53 बजे Meta ने इस पोस्ट को लेकर पुलिस मुख्यालय के सोशल मीडिया सेंटर को अलर्ट भेजा. फिर पुलिस महानिदेशक के ऑर्डर पर सोशल मीडिया सेंटर ने मोबाइल नंबर और लोकेशन के आधार पर तुरंत मेरठ पुलिस को सूचना दी. 

यह भी पढ़ें: स्मार्टफोन की वजह से दुनिया भर में कम हो रहा है बर्थ रेट? इस खुलासे से मची सनसनी

पुलिस वक्त रहते घर पहुंच और अस्पताल में भर्ती कराया 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की निगरानी में पुलिस युवक के घर पहुंची. शख्स की हालत गंभीर पाई और उसके पास एक संदिग्ध बोतल भी मिली. पुलिस ने करीबी अस्पताल में भर्ती और अब वह ठीक है. 

2022 में शुरू हुआ कॉर्डिनेशन सिस्टम 

उत्तर प्रदेश पुलिस ने बताया कि Meta के साथ यह कॉर्डिनेशन सिस्टम 2022 में शुरू किया था. इस सिस्टम के तहत फेसबुक और इंस्टाग्राम पर आत्महत्या से जुड़े पोस्ट की जानकारी पुलिस के साथ साझा की जाती है, ताकि वक्त रहते लोगों को बचाया जा सकेगा. 

पुलिस ने बताया है कि 1 जनवरी 2023 से लेकर 31 मई 2026 तक ऐसे अलर्ट पर एक्शन लेते हुए सिर्फ उत्तर प्रदेश में 3011 लोगों की जान बचाई जा चुकी है. 

नोट:- अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »