पॉपुलर सिंगर शुभदीप सिंह, जिनको सिद्धू मूसेवाला नाम से जाना है. मौत के बाद पहली बार उनका होलोग्राम बेस्ड वर्ल्ड टूर होने जा रहा है. साइन्ड टू गॉड वर्ल्ड टूर (Signed to God World Tour) नाम से उनका टीजर जारी है, जिसने इंटरनेट की तहलका मचा दिया है.
सिद्धू मूसेवाला की मौत साल 2022 में हुई थी. अब स्टेज प्रजेंस को होलोग्राम टेक्नोलॉजी की मदद से दोबारा तैयार किया जाएगा. इस टेक्नोलॉजी की बदौलत फैंस को ऐसे लगेगा जैसा कि सिद्दू मूसेवाला स्टेज पर लाइव परफॉर्मेंस दे रहे हैं.
होलोग्राम टेक्नोलॉजी की मदद से पहली बार किसी सिंगर का लाइव कंसर्ट आयोजित नहीं कराया जा रहा है. इससे पहले भी कई स्टार्स की परफॉर्मेंस को होलोग्राम टेक्नोलॉजी की मदद शोकेस किया जा चुका है. इसमें टुपैक शकूर, व्हिटनी ह्यूस्टन, माइकल जैक्सन, रॉय ऑर्बिसन और फ्रैंक जैप्पा आदि के नाम शामिल हैं.
होलोग्राम टेक्नोलॉजी कैसे काम करती है?
आर्काइव फुटेज, CGI, मोशन कैप्चर और क्लासिक Pepper के घोस्ट इल्यूजन टेक्नोलॉजी को मिलाकर एक आर्टिस्ट का रियल साइज 3D इमेज तैयार किया जाता है. बेहतर लाइटिंग, सिंक्रोनाइज़्ड इफेक्ट्स और स्पैटियल ऑडियो की मदद से लोगों को कॉन्सर्ट के जैसा अहसास होता है.
होलोग्राम के तहत ऐसे तैयार होता है ऑब्जेक्ट
वर्ल्ड टूर का टीजर इंस्टाग्राम पर आया
इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट हुआ टीजर
सिद्धू मूसेवाला के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक टीजर वीडियो पोस्ट किया है. इस पोस्ट में वर्ल्ड टूर की जानकारी दी गई है और सिद्धू मूसेवाला को भी दिखाया गया है. साथ ही बताया है कि वर्ल्ड टूर भारत, अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूके, पाकिस्तान समेत 8 देशों में होगा. इसको लेकर एक ऑफिशियल पोर्टल भी तैयार किया गया है. वेबसाइट पर बताया गया है कि 3D शो की मदद से फैंस उस आवाज, एनर्जी और प्रजेंस का अहसास कर सकेंगे.
सुर्खियों में रही थी मूसेवाला की मौत
सिद्धू मूसेवाला की हत्या की गई थी, जो 29 मई 2022 को पंजाब में हुई थी. यह मामला पूरे देश में सुर्खियों में रह चुका है. उनकी मौत के बावजूद उनकी गानों की पॉपुलैरिटी बनी हुई है. यह टूर सिर्फ एक टेक्नोलॉजी का एक बड़ा उदाहरण है. दुनिया भर के फैंस के लिए उनकी आवाज, पहचान और प्रभाव को जिंदा बनाए रखने की कोशिश भी है.
सना फरज़ीन / रोहित कुमार