₹3 लाख के iPhone Duo को रिपेयर करवाने में 2.2 लाख रुपये तक लग सकते हैं, टूटा तो 1.5 लाख!


Apple ने हाल ही में अब तक का सबसे महंगा iPhone लॉन्च किया है. iPhone Duo की भारत में कीमत 3 लाख रुपये है. इसकी बिक्री जल्द शुरू होगी. लेकिन खरीदने से पहले आप इसका रिपेयर कॉस्ट भी जान लें.

Advertisement
Apple iPhone duo Apple iPhone duo

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 4:53 PM IST

Apple के पहले फोल्डेबल iPhone Duo को खरीदने से पहले सिर्फ इसकी कीमत नहीं, रिपेयर का खर्च भी जान लीजिए. भारत में इस फोन की बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी. इस फोन की अंदरूनी फोल्डेबल स्क्रीन ठीक कराने के लिए ₹1,49,900 देने पड़ सकते हैं. वहीं, बैटरी बदलवाने का खर्च ₹24,900 और रियर कैमरे की मरम्मत का खर्च ₹26,900 है.

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo खरीदने का सपना देख रहे हैं, तो फोन की कीमत के साथ एक और खर्च के लिए तैयार रहना होगा. करीब 3 लाख रुपये का यह फोन अगर गिरकर टूट गया, तो उसकी मरम्मत आपकी जेब पर भारी पड़ सकती है. सबसे बड़ा झटका इसकी अंदरूनी स्क्रीन को नुकसान पहुंचने पर लगेगा, जिसे ठीक कराने के लिए करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ₹99,900 वाला iPhone 17 अब ₹49,161 में! खरीदने से पहले समझ लें ये शर्तें

Apple ने भारत में iPhone Duo की अलग-अलग तरह की मरम्मत के अनुमानित खर्च सामने रखे हैं. इसमें स्क्रीन, बैक ग्लास, बैटरी और कैमरे की मरम्मत से लेकर फोन को हुए दूसरे बड़े नुकसान तक के खर्च शामिल हैं. कुछ मामलों में मरम्मत का बिल एक नए प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत के करीब पहुंच सकता है. 

iPhone Duo की स्क्रीन टूटने पर कितना खर्च आएगा?

iPhone Duo की सबसे बड़ी खासियत इसकी फोल्ड होने वाली अंदरूनी स्क्रीन है. फोन खोलने पर इसमें 7.6 इंच का डिस्प्ले मिलता है. लेकिन यही स्क्रीन खराब होने पर सबसे महंगी मरम्मत भी बन सकती है.

भारत में फोन की अंदरूनी स्क्रीन की मरम्मत का अनुमानित खर्च ₹1,49,900 है. यानी अगर फोन की फोल्डेबल स्क्रीन को बड़ा नुकसान पहुंचता है, तो आपको करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च करने पड़ सकते हैं. यह रकम कई प्रीमियम स्मार्टफोन की कीमत के बराबर है.

Advertisement

फोन की बाहरी स्क्रीन को ठीक कराने का खर्च ₹42,900 बताया गया है. वहीं, अंदरूनी स्क्रीन की ऊपरी सुरक्षा परत यानी कवर लेयर को बदलवाने के लिए ₹5,900 देने पड़ सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ₹2.20 लाख का Vivo X Fold 6 लॉन्च, 200MP कैमरा और 6900mAh बैटरी, सैमसंग को मिलेगी टक्कर

यहां एक जरूरी बात है. कवर लेयर और अंदरूनी डिस्प्ले एक ही चीज नहीं हैं. अगर सिर्फ सुरक्षा परत खराब होती है, तो खर्च कम हो सकता है. लेकिन डिस्प्ले को नुकसान पहुंचने पर बिल बहुत ज्यादा हो सकता है.

फोल्डेबल फोन की स्क्रीन पर दबाव पड़ने, फोन गिरने या गलत तरीके से इस्तेमाल करने से नुकसान हो सकता है, इसलिए इसकी देखभाल सामान्य फोन से भी ज्यादा जरूरी हो जाती है.

बैटरी और कैमरा ठीक कराने में भी हजारों रुपये

अगर iPhone Duo की बैटरी बदलवाने की जरूरत पड़ती है, तो अनुमानित खर्च ₹24,900 है. वहीं, रियर कैमरे की मरम्मत के लिए ₹26,900 देने पड़ सकते हैं.

फोन के पीछे का ग्लास टूटने पर उसे बदलवाने का खर्च ₹20,900 बताया गया है. अगर बाहरी स्क्रीन और बैक ग्लास दोनों को नुकसान पहुंचता है, तो मरम्मत का खर्च ₹55,900 तक जा सकता है.

यह भी पढ़ें: 10000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, iQOO Z11S में कमाल के फीचर्स

Advertisement

सबसे महंगी श्रेणी 'Other Damage' की है. इसके तहत आने वाले नुकसान के लिए अनुमानित खर्च ₹2,24,900 है. हालांकि, इस श्रेणी में किस तरह के नुकसान शामिल होंगे, यह फोन की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा.

ये सभी कीमतें बिना AppleCare+ सुरक्षा प्लान के बताए गए अनुमान हैं. असली खर्च फोन की स्थिति, नुकसान का नेचर और ऑफिशियल सर्विस सेंटर की जांच के बाद अलग हो सकता है. 

AppleCare+ लेने पर कितना कम हो सकता है खर्च?

महंगे फोल्डेबल फोन को खरीदने वालों के लिए AppleCare+ पर विचार करना जरूरी हो सकता है. यह कंपनी का एक्स्ट्रा सुरक्षा प्लान है, जिसके तहत तय शर्तों के अनुसार दुर्घटना से हुए नुकसान की मरम्मत कम कीमत पर कराई जा सकती है.

भारत में iPhone Duo के लिए AppleCare+ की दो साल की कीमत ₹51,900 बताई गई है. इस प्लान के साथ अंदरूनी स्क्रीन की मरम्मत का कीमत  ₹8,900 तक हो सकता है. यानी बिना प्लान के ₹1,49,900 का अनुमानित खर्च, पात्र मरम्मत के मामले में काफी कम हो सकता है. 

लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि AppleCare+ लेने के बाद फोन की हर तरह की मरम्मत मुफ्त हो जाएगी. प्लान की शर्तें, नुकसान का प्रकार और लागू सर्विस फीस मायने रखते हैं. इसलिए खरीदारी से पहले यह समझना जरूरी है कि प्लान में क्या कवर है और किस स्थिति में अलग कीमत देना होगा.

Advertisement

अगर कोई ग्राहक फोन की सुरक्षा के लिए AppleCare+ लेता है, तो बेस मॉडल और दो साल के प्लान को मिलाकर कुल शुरुआती खर्च ₹3,51,800 हो जाता है. यह रकम फोन की कीमत से ₹51,900 ज्यादा है. ऐसे में खरीदार को फोन की कीमत के साथ सुरक्षा प्लान के खर्च को भी अपने बजट में शामिल करना चाहिए.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »