₹99,900 वाला iPhone 17 अब ₹49,161 में! खरीदने से पहले समझ लें ये शर्तें

iPhone 18 इस साल लॉन्च नहीं हुआ है. इसलिए iPhone 17 ही काफी डिमांड में है. कीमत कंपनी ने बढ़ा दी थी. लेकिन ऑफर में इसे कम कीमत पर खरीदा जा सकता है.

Advertisement
iPhone 18 की लॉन्चिंग के साथ ही पुराने iPhone के कई मॉडल महंगे हो गए हैं. (Photo- Unsplash) iPhone 18 की लॉन्चिंग के साथ ही पुराने iPhone के कई मॉडल महंगे हो गए हैं. (Photo- Unsplash)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:28 PM IST

Apple ने iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च के साथ ही iPhone 17 को महंगा करके करीब 1 लाख रुपये का कर दिया था. अब सेल में इस फोन को कम कीमत में खरीदा जा सकता है. हालांकि ये ऑफिशियल प्राइस कट नहीं है. iPhone 17 की 256GB स्टोरेज वाला मॉडल Flipkart पर एक्सचेंज और बैंक ऑफर के साथ ₹49,161 की इफेक्टिव कीमत पर दिख रहा है. ऐसे में सवाल है कि क्या वाकई करीब ₹50 हजार में नया आईफोन खरीदा जा सकता है या इसके पीछे कुछ शर्तें भी हैं?

Advertisement

Flipkart पर iPhone 17 के 256GB मॉडल की लिस्टेड कीमत ₹86,999 है. इसकी ऑफिशियल MRP ₹99,900 बताई गई है. एक्सचेंज और बैंक ऑफर जोड़ने पर प्रभावी कीमत ₹49,161 दिखाई जा रही है. 

iPhone 17 की कीमत इतनी कम कैसे हो रही है?

इस डील में दो चीजें अहम हैं. पहली, पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करना और दूसरी, बैंक ऑफर का फायदा उठाना. Flipkart पर Apple iPhone 15 को एक्सचेंज करने पर अधिकतम ₹34,250 तक की वैल्यू दिखाई गई है. इसके अलावा, Flipkart Axis Bank कार्ड से भुगतान करने पर ₹3,588 का डिस्काउंट भी बताया गया है.

यह भी पढ़ें: Flipkart सेल में ₹12 हजार सस्ता हुआ Samsung का ये स्मार्टवॉच

इन दोनों ऑफर का फायदा मिलने पर फोन की इफेक्टिव कीमत कम हो सकती है. लेकिन एक्सचेंज में मिलने वाली रकम आपके पुराने फोन के मॉडल, उसकी हालत और ऑफर की शर्तों पर निर्भर करेगी. अगर आपके पास एक्सचेंज के लिए योग्य आईफोन नहीं है या बैंक ऑफर का फायदा नहीं मिलता, तो आपको ज्यादा कीमत चुकानी पड़ सकती है.

Advertisement

iPhone 17 में क्या-क्या मिलता है?

iPhone 17 में 6.3 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है. इसमें Apple की A19 चिप मिलती है, जो रोजमर्रा के काम, गेमिंग और फोटो-वीडियो प्रोसेसिंग के लिए बनाई गई है. फोन में 48MP के दो रियर कैमरे दिए गए हैं. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 18MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

इसमें 5G कनेक्टिविटी और Face ID जैसे फीचर भी हैं. 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो फोन में बहुत सारी तस्वीरें, वीडियो और ऐप रखते हैं. ज्यादा स्टोरेज होने से बार-बार जगह खाली करने की जरूरत भी कम पड़ सकती है.

क्या अभी iPhone 17 खरीदना सही रहेगा?

अगर आप पुराना आईफोन इस्तेमाल कर रहे हैं और उसे एक्सचेंज करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह डील आपके लिए फायदेमंद हो सकती है. खासकर तब, जब आपके पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू अच्छी हो और आपके पास ऑफर के लिए एलिजिबल बैंक कार्ड भी हो.

यह भी पढ़ें: 22 हजार के डिस्काउंट में मिल रहा सैमसंग का 80 हजार वाला फोन

लेकिन अगर आपके पास एक्सचेंज करने के लिए फोन नहीं है, तो पहले यह देखना जरूरी है कि Flipkart पर बिना एक्सचेंज के iPhone 17 की अंतिम कीमत कितनी बन रही है. केवल बड़ी छूट देखकर खरीदने का फैसला न करें. दूसरे रिटेलर्स की कीमत से तुलना करना भी बेहतर रहेगा.

Advertisement

एक और बात ध्यान देने वाली है. एक्सचेंज ऑफर में पुराने फोन की जांच के बाद मिलने वाली रकम कम हो सकती है. बैंक ऑफर भी कुछ कार्ड और पेमेंट विकल्पों तक लिमिटेड हो सकता है. इसलिए स्क्रीन पर दिखाई गई सबसे कम कीमत और आपके लिए लागू होने वाली कीमत अलग-अलग हो सकती हैं.

iPhone 17 खरीदने से पहले ये बात जरूर जांचें

ऑर्डर देने से पहले Flipkart पर फोन का सही वेरिएंट, स्टोरेज, रंग, बैंक ऑफर और एक्सचेंज वैल्यू जांचें. पुराने फोन की स्थिति सही-सही बताएं और यह भी देखें कि एक्सचेंज के बाद कितनी रकम देनी होगी. अगर आप बैंक ऑफर का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो उसकी शर्तें पढ़ना न भूलें.

कुल मिलाकर, iPhone 17 पर यह डील उन लोगों के लिए अट्रैक्टिव हो सकती है जो पुराना फोन बदलकर नया आईफोन लेना चाहते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »