Google Pixel 10a का असली टेस्ट, क्यों यह फोन चुपचाप सबको पीछे छोड़ रहा है, फुल रिव्यू

Google Pixel 10a एक ऐसा फोन है जो शोर नहीं करता, लेकिन काम करता है. ऐसे क्यों कह रहे हैं पूरा रिव्यू पढ़ने के बाद समझ आएगा. हां.. फोन में कुछ कमियां भी हैं. कैमरा से लेकर बैटरी और परफॉर्मेंस, फोन का पूरा कच्चा चिठ्ठा इस फुल रिव्यू में.

Advertisement
Pixel 10a Review (Photo: ITG) Pixel 10a Review (Photo: ITG)

मुन्ज़िर अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

मैं पिछले कुछ हफ्तों से Pixel 10a इस्तेमाल कर रहा हूं. यह फोन पहली नजर में आपको खास नहीं लगेगा. कोई ग्राउंडब्रेकिंग डिजाइन नहीं, कोई दिखावे वाला फीचर नहीं. लेकिन जैसे-जैसे आप इसे रोज इस्तेमाल करते हैं, धीरे धीरे आपको काफी चीजें समझ आती हैं. 

गूगल ने इस फोन में वही किया है जो वह पिछले कुछ सालों से करता आया है. हार्डवेयर को ज्यादा पुश नहीं किया, लेकिन सॉफ्टवेयर और AI के जरिए पूरे एक्सपीरिएंस को बेहतर बनाया.

Advertisement

यह फोन उन लोगों के लिए है जो चाहते हैं कि फोन हर बार सही काम करे, बिना झंझट के. लेकिन कमियां भी हैं. आइए फुल रिव्यू में जानते हैं इस फोन का पूरा कच्चा चिठ्ठा. 

Google Pixel 10a: डिजाइन

डिजाइन पूरी तरह पिक्सल वाला है. पीछे पिल शेप्ड कैमरा बार दिया गया है, जो इस बार थोड़ा ज्यादा फ्लैट है. ये पर्नसली मुझे काफी पंसद आया. यह छोटी सी चीज लग सकती है, लेकिन रोज इस्तेमाल में फर्क डालती है. फोन टेबल पर रखने पर जरा भी हिलता नहीं है. इसे यूज करना भी आसान होता है और रियर पैनल पर कैमरा उठा हुआ महसूस ही नहीं होता. 

फोन में 6.3 इंच की OLED स्क्रीन दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. स्क्रीन चलाने में स्मूद महसूस होती है. रिजॉल्यूशन Full HD+ है, इसलिए टेक्स्ट और फोटो साफ दिखते हैं.

Advertisement

स्क्रीन की ब्राइटनेस करीब 2000 निट्स तक जाती है. धूप में इस्तेमाल हो जाता है, लेकिन बहुत तेज रोशनी में थोड़ा कम लगता है. ऊपर छोटा पंच होल दिया गया है. बेजल्स पतले हैं, लेकिन पूरी तरह फ्लैगशिप जैसा फिनिश नहीं मिलता.

Google Pixel 10a: बिल्ड क्वालिटी

फोन की बॉडी प्लास्टिक की है, लेकिन फिनिश अच्छी है. हाथ में पकड़ने पर सस्ता नहीं लगता. वजन करीब 183 ग्राम है, इसलिए ज्यादा भारी नहीं लगता. फोन पतला है और पकड़ने में बैलेंस और ग्रिप बढ़िया रहती है.  फ्रंट में Gorilla Glass 3 दिया गया है और साथ में IP67 रेटिंग मिलती है. मतलब पानी और धूल से बचाव हो जाता है.

Google Pixel 10a: कैमरा

Pixel फोन की पहचान उसका कैमरा है और Pixel 10a में भी यह इसका स्ट्रॉन्ग पार्ट भी है. कंपनी कई सालों से कंप्यूटेशनल फोटॉग्रफी पर शानदार काम कर रही है. पीछे 50MP मेन कैमरा मिलता है. सेंसर Samsung GN1 है और 13MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है.

यहां फर्क सिर्फ हार्डवेयर नहीं करता. गूगल की प्रोसेसिंग इसे अलग बनाती है. दिन में फोटो बहुत बैलेंस्ड आती हैं. कलर्स नैचुरल रहते हैं. ओवर सैचुरेशन या ओवर प्रोसेसिंग नहीं दिखता. 

डायनामिक रेंज बहुत अच्छा है. मतलब फोटो में रोशनी और अंधेरे दोनों हिस्सों में डिटेल बनी रहती है. पोर्ट्रेट फोटो में किनारे सही पकड़ में आते हैं. चेहरा असली जैसा दिखता है. फोरग्राउंड और बैकग्राउंड को फोन अच्छे से पहचान कर डिटेक्ट कर लेता है. 

Advertisement

कम रोशनी में भी कैमरा अच्छा काम करता है. नॉइज कम रहता है और फोटो साफ आती है. नाइट मोड अपने आप काम करता है और फोटो ज्यादा ब्राइट नहीं होती. पिक्सल हमेशा से नाइट फोटोग्रफी के लिए भी जाना जाता रहा है. 

वीडियो  की बात करें तो यहां 4K 60fps रिकॉर्डिंग मिलती है. स्टेबलाइजेशन अच्छा है, लेकिन यह फोन वीडियो के लिए नहीं बल्कि फोटो के लिए ज्यादा बेहतर है.

Google Pixel 10a: AI फीचर्स

जब दुनिया की तमाम स्मार्टफोन कंपनियां अपने फोन में सिर्फ हवाबाजी के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यूज कर रहे थे. यानी सिर्फ मार्केटिंग गिमिक था. तब से गूगल अपने पिक्सल स्मार्टफोन्स में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का शानदार यूज कर रहा है. कई ऐसे फीचर्स हैं जो अब तक महंगे से भी महंगे iPhone में नहीं मिलते, वो AI फीचर्स गूगल कई सालों से दे रहा है. मैजिक एरेजर या एडिटर इसका सबसे बड़ा उदाहरण है. 

Pixel 10a को समझना है तो इसके AI फीचर्स को समझना जरूरी है. इस स्मार्टफोन में Tensor G4 चिप दिया गया है, जो खास तौर पर एआई काम के लिए बनाया गया है. इसमें फोटो सुधारने, अनचाही चीज हटाने और चेहरे के एक्सप्रेशन ठीक करने जैसे फीचर मिलते हैं. डेली यूज में फोन आपके यूज पैटर्न को बड़े ही शानदार तरीके से एडेप्ट कर लेता है. 

Advertisement

आवाज से टाइप करना बहुत सटीक काम करता है. लैंग्वेज बदलने और कॉल के दौरान शोर कम करने जैसे फीचर भी दिए गए हैं जो काफी प्रैक्टिकल हैं. यहां एआई सिर्फ दिखावे के लिए नहीं है. यह रोज के इस्तेमाल में काम आता है. यह फोन आपको सिखाता नहीं, खुद सीखता है और बेहतर होता जाता है. इसलिए पिक्सल उन फोन में आता है जिसे हफ्ते दिन यूज करके आप इसे नहीं समझ सकते हैं. जब तक लॉन्ग टर्म यूज ना करें, ऐपल को इससे सीख लेनी चाहिए, खास तौर पर AI फीचर्स के लिए. 

Google Pixel 10a: परफॉर्मेंस

फोन में Tensor G4 चिप, 8GB RAM और तेज स्टोरेज दिया गया है. पेपर पर तो यह सबसे फास्ट नहीं है, लेकिन इस्तेमाल में यह फर्क महसूस नहीं होता.  ऐप जल्दी खुलते हैं. स्क्रोलिंग स्मूद रहती है. मल्टीटास्किंग में कोई बड़ी दिक्कत नहीं आती. लेकिन अगर आप बहुत भारी गेम खेलते हैं, तो थोड़ी गर्माहट और हल्का लैग महसूस हो सकता है. यह फोन गेमिंग के लिए नहीं बना. यह रोज के काम के लिए बना है और वहां यह निराश नहीं करता.

Google Pixel 10a: बैटरी

फोन में करीब 5000mAh बैटरी दी गई है. डेली यूज में यह आराम से पूरा दिन निकाल देता है. हल्के इस्तेमाल में डेढ़ दिन तक भी चल सकता है. चार्जिंग करीब 25W है. यह बहुत तेज नहीं है, लेकिन रोज के इस्तेमाल में काम चल जाता है. 

Advertisement

Google Pixel 10a: सॉफ्टवेयर एक्सपीरिएंस

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ब्लेंड की तरह यह हिस्सा Pixel 10a को बाकी फोन से अलग बनाता है. फोन में क्लीन और लाइट सॉफ्टवेयर मिलता है. कोई बेकार ऐप नहीं, कोई ब्लोटवेयर नहीं. फोन आपका, आजादी आपकी. जो चाहें फोन में डालें, कंपनी पहले से दस तरह के ऐप्स दे कर नहीं बेचती.

अपडेट समय पर मिलते हैं और लंबे समय तक मिलते हैं. यानी फ्यूचर प्रूफ फोन है. एंड्रॉयड इंथुजिएस्ट के लिए बढ़िया है कि बीटा भी दूसरे स्मार्टफोन्स से पहले आ जाते हैं.  फोन समय के साथ स्लो नहीं पड़ा. यह वही एक्सपीरिएंस है जो Pixel फोन को अलग बनाता है. सॉफ्टवेयर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का अच्छा ब्लेंड है और कई जरूरी फीचर्स मिलते हैं जो काफी प्रैक्टिकल हैं. 

Google Pixel 10a: क्या कमी है?

सब कुछ सही नहीं है. डिजाइन में नया कुछ नहीं है. चार्जिंग फास्ट नहीं है. गेमिंग में यह फोन टॉप नहीं है, अगर आप सिर्फ स्पेसिफिकेशन देखते हैं, तो यह फोन आपको उतना अट्रैक्ट नहीं करेगा.

Google Pixel 10a: बॉटम लाइन

कुछ हफ्तों तक इस्तेमाल करने के बाद एक बात साफ है. Pixel 10a दिखावे का फोन नहीं है. यह काम का फोन है. यह हर काम सही तरीके से करता है.

कैमरा भरोसेमंद है. एआई काम का है. बैटरी टिकाऊ है. यह फोन आपको प्रभावित नहीं करेगा. लेकिन यह आपको निराश भी नहीं करेगा. अगर आपको ऐसा फोन चाहिए जो हर दिन सही चले, बिना परेशानी के, तो Pixel 10a एक बेहतरीन ऑप्शन है. लेकिन अगर आपको ग्राउंडब्रेकिंग डिजाइन, फास्ट, गेमिंग या अलग दिखने वाला पावरफुल फोन चाहिए तो ये आपके लिए नहीं है. 

Advertisement

आज तक रेटिंग: 9/10

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement