साउथ अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया पर सीरीज जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2025-27 की अंकतालिका में बड़ा बदलाव हुआ है. न्यूजीलैंड 72.22 अंक प्रतिशत (PCT) के साथ शीर्ष पर पहुंच गया है, जबकि साउथ अफ्रीका 71.43 पीसीटी के साथ दूसरे स्थान पर है. बांग्लादेश की वेस्टइंडीज के खिलाफ हार के बाद भारत 51.52 पीसीटी के साथ चौथे नंबर पर आ गया है.
मौजूदा चक्र में अभी 10 टेस्ट सीरीज बाकी हैं और किसी भी टीम ने फाइनल में अपनी जगह पक्की नहीं की है. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में जीत के लिए 12 अंक, ड्रॉ के लिए चार और टाई के लिए छह अंक मिलते हैं. फाइनल में पहुंचने वाली दो टीमों का फैसला पॉइंट्स प्रतिशत के आधार पर होगा.
♦ न्यूजीलैंड को भारत और श्रीलंका के खिलाफ दो-दो घरेलू टेस्ट खेलने हैं. इसके अलावा कीवी टीम को ऑस्ट्रेलिया में चार और पाकिस्तान में दो टेस्ट खेलने होंगे. मौजूदा समीकरण के अनुसार, सात जीत न्यूजीलैंड को टॉप-2 की दौड़ में मजबूत स्थिति में पहुंचा सकती हैं.
♦ साउथ अफ्रीकी टीम के सात मुकाबले बाकी हैं, जिनमें से पांच घरेलू मैदान पर होंगे. साउथ अफ्रीका को बांग्लादेश के खिलाफ दो और इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट घर में खेलने हैं, जबकि श्रीलंका में दो मुकाबले होंगे. घरेलू सीरीज में मजबूत प्रदर्शन उसकी फाइनल की राह आसान कर सकता है.
♦ साउथ अफ्रीका दौरे से पहले टेबल में शीर्ष पर रहने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम अब 69.23 अंक प्रतिशत के साथ टॉप-2 से बाहर हो गई है. उसके नौ टेस्ट बाकी हैं. इनमें न्यूजीलैंड के खिलाफ चार घरेलू मैच और भारत में पांच टेस्ट शामिल हैं.
भारत के सामने क्या है रास्ता?
भारत को न्यूजीलैंड में दो टेस्ट खेलने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच घरेलू मुकाबले खेलने हैं. सभी सात मैच जीतने पर भारत का पीसीटी 70.37 तक पहुंच सकता है, जबकि छह जीत उसे 65 प्रतिशत तक ले जाएंगी. 5 जीत और 1 ड्रॉ की स्थिति में टीम को दूसरे मुकाबलों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ सकता है. यदि भारतीय टीम न्यूजीलैंड में 0-2 से टेस्ट सीरीज हारती है और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचों टेस्ट मैच जीत भी लेती है तो उसका अंक प्रतिशत 59.26 होगा, जो फाइनल में पहुंचने के लिए पर्याप्त ना हो
♦ बांग्लादेश के पांच टेस्ट बाकी हैं और एक और हार उसकी फाइनल की संभावनाओं को कमजोर कर सकती है. दूसरी ओर, श्रीलंका के पास छह मुकाबले बचे हैं. सभी मैच जीतने पर उसका PCT 66.67 तक पहुंच सकता है.
आजतक स्पोर्ट्स डेस्क