वेस्टइंडीज की टीम में इस 'मिस्ट्री स्पिनर' की एंट्री, पाकिस्तानी बैटर्स की उड़ेगी नींद!

वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. कप्तानी एक बार फिर रोस्टन चेज के हाथों में रहेगी. वहीं घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले स्पिनर जोशुआ बिशप को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है.

Advertisement
जोशुआ बिशप अपनी डेब्यू टेस्ट सीरीज में धमाल मचाना चाहेंगे. (Photo: CWI Media) जोशुआ बिशप अपनी डेब्यू टेस्ट सीरीज में धमाल मचाना चाहेंगे. (Photo: CWI Media)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:11 PM IST

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने पाकिस्तान के खिलाफ होने वाली दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी. यह सीरीज 25 जुलाई से 6 अगस्त तक खेली जाएगी और आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2025-27 का हिस्सा होगी. ऐसे में दोनों टीमों के लिए ये सीरीज काफी अहम है.

श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में 1-0 से टेस्ट सीरीज जीतने वाली टीम के अधिकांश खिलाड़ियों को बरकरार रखा गया है. अनुभवी ऑलराउंडर रोस्टन चेज विंडीज की टीम की कमान संभालते रहेंगे. उधर बाएं हाथ के स्पिनर जोशुआ बिशप को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया है.

Advertisement

26 साल के बिशप का घरेलू रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है. उन्होंने सिर्फ 25 फर्स्ट क्लास मैचों में 23.90 की औसत से 116 विकेट झटके हैं. वहीं उन्होंने फर्स्ट क्लास मैचों में 30.76 के एवरेज से 1046 रन बनाए हैं. बिशप ने 54 लिस्ट-ए मैचों में 79 और 16 टी20 मुकाबलों में 12 विकेट भी चटकाए हैं.

मैकेंजी की टीम में वापसी
25 वर्षीय ओपनिंग बल्लेबाज किर्क मैकेंजी की टेस्ट टीम में वापसी हुई है. उन्होंने आखिरी टेस्ट 2024 में इंग्लैंड दौरे पर खेला था .मैकेंजी ने वेस्टइंडीज चैंपियनशिप के हालिया सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने छह पारियों में 323 रन बनाए और उनका औसत 64.60 रहा. शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने टीम में वापसी की है.
यह भी पढ़ें: सिर्फ 3 शॉट... और समझिए क्यों वैभव सूर्यवंशी कोई आम 15 साल का लड़का नहीं

Advertisement

वहीं सलामी बल्लेबाज जॉन कैम्पबेल हैमस्ट्रिंग चोट के कारण टीम से बाहर हो गए हैं. उन्हें हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट लगी थी. वेस्टइंडीज को इस सीरीज में अपने प्रमुख तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ की सेवाएं नहीं मिलेंगी. उन्होंने निजी कारणों से खुद को इस सीरीज के लिए अनुपलब्ध बताया है.
यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स का ड्रॉ जारी, श्रेयस ब्रिगेड को मिला नॉकआउट का टिकट, महिला टीम क्वार्टर फाइनल में जापान से भिड़ेगी

वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 25 से 28 जुलाई के दौरान तारौबा के ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में खेला जाएगा. इसके बाद दूसरा एवं अंतिम टेस्ट 2 से 6 के दौरान पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में आयोजित होगा.

वेस्टइंडीज का स्क्वॉड: रोस्टन चेज (कप्तान), जोमेल वॉरिकन (उप-कप्तान), जोशुआ बिशप, तेजनारायण चंद्रपॉल, जोशुआ दा सिल्वा, जस्टिन ग्रीव्स, केवम हॉज, शाई होप, अमीर जंगू, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, किर्क मैकेंजी, कीमो पॉल, केमार रोच और जेडन सील्स.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »