'विराट इंग्लैंड दौरे की तैयारी कर रहे थे, लेकिन...', कोहली के अचानक संन्यास पर दिग्गज का आया चौंकाने वाला बयान

भारतीय टीम के लिए कई मैच जिताऊ पारी खेलने वाले विराट कोहली को लेकर पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर का हैरान करने वाला बयान सामने आया है. वसीम जाफर ने कोहली के टेस्ट से संन्यास लेने की वजहों को बताने की कोशिश की है.

Advertisement
कोहली ने क्यों लिया संन्यास. (PHOTO: Reuters) कोहली ने क्यों लिया संन्यास. (PHOTO: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 8:56 PM IST

साल 2025 का मई महीना भारतीय क्रिकेट फैन्स के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था. इस महीने भारत के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज विराट कोहली ने अचानक टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. 

विराट कोहली और रोहित शर्मा ने महज पांच दिन के अंतराल में इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. हालांकि इस घटना को डेढ़ साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन कोहली के इस अचानक संन्यास के पीछे की असली वजह पर आज भी बहस जारी है. 

Advertisement

अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने इस मामले पर बड़ा बयान देकर फैन्स का ध्यान खींच लिया है. अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए वसीम जाफर ने कहा कि विराट कोहली इस बात से शायद खुश नहीं थे कि उनके टेस्ट संन्यास के पूरे मामले को कैसे संभाला गया था.

जाफर ने कहा कि ऐसा लगा जैसे विराट के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया, उससे वह थोड़े नाराज थे. विराट जैसा खिलाड़ी मैदान पर दर्शकों को खींचता है. उनकी फैन फॉलोइंग बहुत बड़ी है.

वह निश्चित रूप से और अधिक टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे. जब तक हम खुद विराट के मुंह से यह नहीं सुनेंगे, हमें पूरी बात पता नहीं चलेगी. वह उस समय इंग्लैंड दौरे की तैयारी कर रहे थे. 

वसीम जाफर ने यह टिप्पणी पूर्व मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर के कार्यकाल की समीक्षा करते हुए की. हालांकि जाफर ने अगरकर के कार्यकाल में भारत की व्हाइट बॉल की सफलताओं की तारीफ की, लेकिन सीनियर खिलाड़ियों को संभालने के तरीके पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई.

Advertisement

रोहित का अचानक संन्यास 

बता दें कि रोहित शर्मा ने कोहली से महज पांच दिन पहले यानी 7 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट छोड़ने का ऐलान किया था. ऑस्ट्रेलिया दौरे के आखिरी टेस्ट तक रोहित ने संकेत दिए थे कि उनका संन्यास का कोई इरादा नहीं है, लेकिन कुछ ही महीनों में उनके इस फैसले ने कई सवाल खड़े किए.

कोहली की तैयारी 

दिल्ली के कोच सरनदीप सिंह ने भी पहले खुलासा किया था कि रणजी ट्रॉफी के दौरान कोहली इंग्लैंड दौरे पर जाने और वहां 3-4 शतक लगाने की पूरी तैयारी कर रहे थे. हालांकि, इसके विपरीत अगरकर का बयान था कि विराट ने खुद अप्रैल की शुरुआत में संन्यास की इच्छा जताई थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »