वैभव सूर्यवंशी की उपकप्तानी पर वसीम जाफर ने उठाए सवाल, बताया कौन था सही दावेदार

दिलीप ट्रॉफी 2026-27 में वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन का उपकप्तान बनाए जाने पर वसीम जाफर ने सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि 'बेबी बॉस' का रेड-बॉल रिकॉर्ड अभी प्रभावशाली नहीं है और अभिमन्यु ईश्वरन बेहतर विकल्प थे.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन की टीम का उपकप्तान बनाए जाने पर वसीम जाफर ने आपत्ति जताई है. (Photo: BCCI) वैभव सूर्यवंशी को ईस्ट जोन की टीम का उपकप्तान बनाए जाने पर वसीम जाफर ने आपत्ति जताई है. (Photo: BCCI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:24 PM IST

पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने दलीप ट्रॉफी 2026-27 के लिए ईस्ट जोन द्वारा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाए जाने के फैसले पर अपनी राय रखी है. 

जाफर का मानना है कि यह फैसला पूरी तरह गलत नहीं है, लेकिन अनुभवी अभिमन्यु ईश्वरन को उपकप्तान बनाया जाता तो यह अधिक उचित होता. ईस्ट जोन ने 29 जुलाई को अपनी टीम का ऐलान किया था. टीम की कप्तानी ईशान किशन को सौंपी गई, जबकि वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाया गया. 

Advertisement

ईस्ट जोन की टीम में अभिमन्यु ईश्वरन और मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी खिलाड़ी भी शामिल हैं. अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए वसीम जाफर ने कहा कि चयनकर्ताओं ने शायद हाल में भारत के लिए डेब्यू करने वाले वैभव को प्रोत्साहित करने के लिए यह जिम्मेदारी दी है. हालांकि जाफर ने यह भी कहा कि रेड-बॉल क्रिकेट में वैभव के आंकड़े अभी इतने प्रभावशाली नहीं हैं कि उन्हें उपकप्तानी दी जाए.

यह भी पढ़ें: कॉमनवेल्थ गेम्स का सबसे भावुक पल! ब्रॉन्ज जीतते ही 100 साल के दादा के गले लगीं मेगन कीथ, VIDEO

रेड-बॉल क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी के आंकड़े
मैच: 7
पारियां: 12
रन: 207
औसत: 17.25

जाफर ने कहा, 'अगर आप वैभव के प्रथम श्रेणी और रणजी ट्रॉफी के रिकॉर्ड को देखें तो उनके आंकड़े अभी खास प्रभावशाली नहीं हैं. इसलिए इस फैसले पर सवाल उठना स्वाभाविक है.'

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, 'वैभव के लिए यह सम्मान की बात है और उनके लिए काफी प्रेरणादायक होगा, लेकिन मेरी राय में अभिमन्यु ईश्वरन को उपकप्तान बनाना ज्यादा उचित फैसला होता.'

यह भी पढ़ें: धोनी की शरण में ऋषभ पंत! श्रीलंका टेस्ट से पहले फोटो VIRAL

अभिमन्यु ईश्वरन का प्रथम श्रेणी रिकॉर्ड
मैच: 113
रन: 8,381
औसत: 47.61
शतक: 27
अर्धशतक: 36

जाफर ने कहा कि अभिमन्यु ईश्वरन के पास घरेलू क्रिकेट का लंबा अनुभव है और उन्होंने बंगाल की कप्तानी भी की है. जाफर का मानना है कि इतने अनुभवी खिलाड़ी को उपकप्तान बनाना ज्यादा सही होता.

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड में गदर काट रहे कुलदीप यादव, बेन स्टोक्स भी फिरकी में घूम गए, VIDEO

'यह कोई बड़ा विवाद नहीं'

हालांकि वसीम जाफर ने यह भी साफ किया कि इस मुद्दे को बहुत बड़ा विवाद नहीं बनाया जाना चाहिए क्योंकि टीम की कमान ईशान किशन के हाथ में रहेगी.

उन्होंने कहा, 'मैं इसे बहुत बड़ा विवाद नहीं मानता. ईशान किशन कप्तान हैं और वही टीम का नेतृत्व करेंगे. लेकिन अगर ईश्वरन जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम में हैं तो उन्हें उपकप्तान बनाना ज्यादा उचित रहता.'

यह भी पढ़ें: 'वेस्टइंडीज के लिए खेलता हूं, डैरेन सैमी के लिए नहीं...', स्टार गेंदबाज ने अपनी टीम के कोच पर साधा निशाना

Advertisement


वैभव के भविष्य पर जताया भरोसा

जाफर ने वैभव सूर्यवंशी की नेतृत्व क्षमता की भी तारीफ की. उनका मानना है कि आने वाले दो-तीन वर्षों में वैभव अलग-अलग टीमों की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं.

उन्होंने कहा, 'वैभव में नेतृत्व करने की क्षमता है. जिस तरह वह इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहे हैं, भविष्य में कप्तानी के मौके उन्हें जरूर मिलेंगे. यह अतिरिक्त जिम्मेदारी उन्हें और बेहतर खिलाड़ी बनाएगी.'

दलीप ट्रॉफी 2026-27 में ईस्ट जोन अपना पहला मुकाबला 23 अगस्त से नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ बेंगलुरु में खेलेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »