वैभव सूर्यवंशी रचेंगे टीम इंडिया के लिए नया इतिहास... मैदान पर उतरते ही टूटेगा सचिन तेंदुलकर-शेफाली वर्मा का रिकॉर्ड

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का पहली बार सीनियर टीम में चयन हो गया है. अगर वैभव को प्लेइंग 11 में मौका मिलता है, तो वह भारत के सबसे यंग डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बन जाएंगे.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी की 15 साल की उम्र में टीम इंडिया में एंट्री (Photo: Getty) वैभव सूर्यवंशी की 15 साल की उम्र में टीम इंडिया में एंट्री (Photo: Getty)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:17 PM IST

आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 में दमदार प्रदर्शन के बाद राजस्थान रॉयल्स (RR) के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टीम में चुन लिया गया है.

15 साल के वैभव सूर्यवंशी को पहली बार सीनियर मेन्स टीम में चुना गया है. अगर वैभव को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलता है तो वह 16 साल 205 दिन की उम्र में टेस्ट डेब्यू करने वाले महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे. सचिन के नाम पर फिलहाल भारत की ओर से सबसे कम उम्र में मेन्स इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का रिकॉर्ड है.

Advertisement

सचिन तेंदुलकर ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 15 नवंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ कराची में टेस्ट मैच खेलकर किया था. वैभव की उम्र अभी 15 साल और 71 दिन है. ऐसे में वो आसानी से सचिन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे.

A maiden #TeamIndia call-up at the age of 1️⃣5️⃣ 🌟

Congratulations to Vaibhav Sooryavanshi on setting a remarkable record 👏 pic.twitter.com/htOt9kci4p

— BCCI (@BCCI) June 6, 2026

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 776 रन बनाकर तहलका मचा दिया. वह टूर्नामेंट के सबसे बड़े सितारों में रहे और ऑरेंज कैप भी अपने नाम किया. वैभव ने हालिया आईपीएल सीजन में 72 छक्के जड़े.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की भारतीय टीम में एंट्री, श्रेयस अय्यर नए T20 कप्तान, टीम इंडिया का हुआ ऐलान

वैभव ने क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्कों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया. वैभव पहले ही IPL डेब्यू, लिस्ट-ए डेब्यू और कई जूनियर स्तर के रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं. उन्होंने कम उम्र में ही भारतीय क्रिकेट में अलग पहचान बना ली है.

Advertisement

महिला क्रिकेट में सबसे कम उम्र में भारत के लिए डेब्यू करने का रिकॉर्ड शेफाली वर्मा के नाम है. शेफाली ने 15 साल 239 दिन की उम्र में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. शेफाली वर्मा ने अपना अंतरराष्ट्रीय टी20 डेब्यू 24 सितंबर 2019 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ किया था.

वैभव सूर्यवंशी का अब चयन तो हो चुका है, अब फैन्स को इंतजार है उस पल का जब वैभव सूर्यवंशी भारतीय जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेंगे और इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज कराएंगे.

Presenting #TeamIndia's T20I squads for the tours of England & Ireland 2026 🇮🇳#ENGvIND | #IREvIND pic.twitter.com/f84kSSAIDf

— BCCI (@BCCI) June 6, 2026

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.

एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, नीतीश रेड्डी, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और वैभव सूर्यवंशी. 

भारत का आयरलैंड दौरा (जून)
• पहला टी20: 26 जून, बेलफास्ट
• दूसरा टी20: 28 जून, बेलफास्ट 

Advertisement

भारत का इंग्लैंड दौरा (जुलाई)
• 1 जुलाई: पहला टी20, चेस्टर ले स्ट्रीट
• 4 जुलाई: दूसरा टी20, मैनचेस्टर
• 7 जुलाई: तीसरा टी20, नॉटिंघम
• 9 जुलाई: चौथा टी20, ब्रिस्टल
• 11 जुलाई: पांचवां टी20, साउथम्प्टन
• 14 जुलाई: पहला वनडे, बर्मिंघम
• 16 जुलाई: दूसरा वनडे, कार्डिफ
• 19 जुलाई: तीसरा वनडे, लॉर्ड्स 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »