संजू या अभ‍िषेक? वैभव सूर्यवंशी का इंड‍िया डेब्यू तय, प्लेइंग 11 में किसकी कटेगी जगह

IND vs IRE T20I: भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून से शुरू हो रही टी20 सीरीज से पहले सबसे बड़ी चर्चा 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी के संभावित डेब्यू को लेकर है.शानदार IPL और इंडिया ए प्रदर्शन के बाद उनका खेलना लगभग तय माना जा रहा है, लेकिन इसके लिए संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन या किसकी जगह कट सकती है.

Advertisement
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, बेलफास्ट में नई टी20 शुरुआत (Photo: PTI) वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू ने बढ़ाई टीम इंडिया की टेंशन, बेलफास्ट में नई टी20 शुरुआत (Photo: PTI)

aajtak.in

  • बेलफास्ट ,
  • 25 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:32 PM IST

Team India Playing 11 vs Ireland 1st T20I: टीम इंड‍िया और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20 सीरीज का आगाज आज (26 जून) बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान पर होगा.हालांकि मुकाबले से पहले चर्चा दोनों टीमों से ज्यादा भारत के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की हो रही है, जिनका इंटरनेशनल डेब्यू लगभग तय माना जा रहा है.

Advertisement

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया एक नए टी20 दौर की शुरुआत करने जा रही है.टी20 वर्ल्ड कप खिताब बचाने के बाद भारतीय टीम में कई बड़े बदलाव हुए हैं और अब सभी की नजरें वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं, जिन्होंने IPL 2026 में अपने विस्फोटक प्रदर्शन से क्रिकेट जगत को चौंका दिया था.

वैभव को खिलाना आसान नहीं, सैमसन-अभिषेक पर संकट
टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में कैसे फिट किया जाए.यदि उन्हें मौका दिया जाता है तो मौजूदा ओपनिंग कॉम्बिनेशन में बदलाव करना पड़ेगा.

संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने हाल के महीनों में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. टी20 वर्ल्ड कप में शुरुआत में बेंच पर बैठने वाले सैमसन ने बाद में तीन यादगार पारियां खेलकर 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' का अवॉर्ड जीता था.

Advertisement

दूसरी ओर अभिषेक शर्मा ने टूर्नामेंट की शुरुआत लगातार तीन शून्य के साथ की थी, लेकिन बाद में 21 गेंदों में 52 रन की धमाकेदार पारी खेलकर जोरदार वापसी की.2024 में डेब्यू के बाद से वह फुल मेंबर देशों के खिलाड़ियों में टी20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

ईशान किशन भी टीम में मौजूद हैं और मिडिल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर का खेलना तय माना जा रहा है.ऐसे में यदि वैभव को ओपनर के रूप में मौका मिलता है तो सैमसन, अभिषेक और ईशान में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है.

वैसे एक संभावना यह भी है वैभव डेब्यू करें और अभ‍िषेक संग ओपन करें. वहीं संजू सैमसन नंबर 3 और नंबर 4 पर ईशान किशन खेलते हुए द‍िखें. वहीं श‍िवम दुबे को अगर प्लेइंग 11 में मौका मिलता है तो उनके अपने कोटे के  ओवर्स करने ही होंगे. 

बल्ले से हर सवाल का जवाब दे चुके हैं वैभव
वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया था.इसके बाद श्रीलंका में इंडिया ए की ओर से खेलते हुए उन्होंने 29 गेंदों में 94 रन की विस्फोटक पारी खेली थी.

इसी मुकाबले में उन्होंने लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज अर्धशतक भी जड़ा था.यही वजह है कि अब सवाल यह नहीं रह गया है कि उन्हें भारत के लिए मौका मिलेगा या नहीं, बल्कि सवाल सिर्फ यह है कि उन्हें डेब्यू कैप कब मिलेगी.टीम मैनेजमेंट ने उनके लिए अलग चेंजिंग रूम जैसी विशेष व्यवस्थाएं भी की हैं, क्योंकि वह अभी महज 15 साल के हैं.

Advertisement

कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने भी बड़ी चुनौती
श्रेयस अय्यर पहली बार लंबे समय बाद भारतीय टी20 टीम में वापसी कर रहे हैं और कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभालेंगे.IPL में उनका कप्तानी रिकॉर्ड शानदार रहा है. पिछले तीन सीजन में अय्यर ने 57 मैचों में 41 जीत दर्ज की हैं.उन्होंने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैम्प‍ियन बनाया था, जबकि 2025 में पंजाब किंग्स को फाइनल तक पहुंचाया.

हालांकि उनके सामने चुनौती यह है कि वह दिसंबर 2023 के बाद पहली बार इस टी20 सेटअप का हिस्सा बने हैं.ऐसे में नई टीम और नए खिलाड़ियों के साथ तालमेल बैठाना उनके लिए अहम होगा.

अय्यर का फॉर्म भी शानदार रहा है.IPL 2025 में उन्होंने 604 रन 175.07 के स्ट्राइक रेट से बनाए थे, जबकि 2026 सीजन में 498 रन 168.81 के स्ट्राइक रेट से उनके बल्ले से निकले.

प्रिंस यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने बढ़ाई प्रतिस्पर्धा
गेंदबाजी विभाग में भी चयन आसान नहीं है.हर्षित राणा चोट से वापसी कर चुके हैं, लेकिन उनकी जगह अब पहले जैसी सुरक्षित नहीं दिख रही.प्रिंस यादव ने IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 मैचों में 16 विकेट लिए थे.विराट कोहली को गोल्डन डक पर आउट करने वाली उनकी गेंद टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ गेंदों में गिनी गई थी.

Advertisement

वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने हाल ही में वनडे क्रिकेट में अपना पहला पांच विकेट हॉल हासिल किया था.ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि टीम मैनेजमेंट हर्षित राणा, प्रिंस यादव और प्रसिद्ध कृष्णा में किसे प्राथमिकता देता है.

पहले टी20 के ल‍िए टीम इंड‍िया की संभावित प्लेइंग XI: वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह.

टीम इंड‍िया का स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव और वैभव सूर्यवंशी.

आयरलैंड स्क्वॉड: लोर्कन टकर (कप्तान), रॉस अडायर, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्री, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंदरा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर और रूबेन विल्सन.

पहला टी20: 26 जून, बेलफास्ट
दूसरा टी20: 28 जून, बेलफास्ट
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »