T20 वर्ल्ड कप तो खत्म हुआ... अब मैदान पर कब उतरेगी भारतीय टीम? नोट कर लें पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा जमा लिया. टी20 वर्ल्ड कप के बाद भी टीम इंडिया का इस साल शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है. तीनों फॉर्मेट को मिलाकर भारतीय टीम को इस साल काफी मुकाबले खेलने हैं.

Advertisement
टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. (Photo: X/@BCCI) टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता. (Photo: X/@BCCI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:21 PM IST

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच खत्म हो चुका है. भारतीय टीम ने 8 मार्च (रविवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया. भारतीय टीम ने लगातार दूसरी और ओवरऑल तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप टाइटल जीता है. वहीं भारत ऐसी पहली टीम है, जिसने अपने घर पर टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया.

Advertisement

टी20 वर्ल्ड कप तो खत्म हो गया, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों को अब ज्यादा रेस्ट नहीं मिलने वाला है. 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 शुरू होने वाला है, जिसमें भारतीय प्लेयर्स अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी टीमों के लिए दमखम दिखाएंगे. आईपीएल 2026 की समाप्ति के बाद जून से लेकर दिसंबर तक भारतीय टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त रहने वाला है. जून में अफगानिस्तान की टीम भारत दौरे पर एक टेस्ट और तीन वनडे इंटरनेशनल मुकाबले खेलेगी. फिर जुलाई में टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी20 इंटरनेशनल और 3 ओडीआई मैच खेले जाएंगे.

यह भी पढ़ें: ‘क्या सच में मेरी जगह किसी और को लाया जाएगा?’ चीफ सेलेक्टर की बात से चौंके थे सचिन तेंदुलकर

इसके बाद अगस्त में भारत और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. यदि सरकार की मंजूरी मिलती है तो सितंबर में भारतीय टीम बांग्लादेश का दौरा कर सकती है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज होनी है. सितंबर-अक्टूबर में भारत और अफगानिस्तान के बीच न्यूट्रल वेन्यू पर 3 टी20 मैच खेले जाएंगे.

Advertisement

फिर वेस्टइंडीज की टीम तीन वनडे और पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों के लिए भारत का दौरा करेगी.  एशियन गेम्स 2026 जापान में सितंबर-अक्टूबर आयोजित होंगे, जहां भारतीय क्रिकेट टीम भी हिस्सा लेगी. वहीं भारत अक्टूबर-नवंबर में न्यूजीलैंड का दौरा करेगा, जहां तीनों फॉर्मेट की सीरीज होगी. साल के अंत में श्रीलंका की टीम वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारत दौरे पर आएगी.

अफगानिस्तान का भारत दौरा (जून)
♦ टेस्ट मैच: 6 जून से, न्यू चंडीगढ़, सुबह 9.30 बजे
♦ पहला वनडे- 14 जून, धर्मशाला, दोपहर 1:30 बजे
♦ दूसरा वनडे- 17 जून, लखनऊ, दोपहर 1:30 बजे
♦ तीसरा वनडे- 20 जून, चेन्नई, दोपहर 1:30 बजे

भारत का इंग्लैंड दौरा (जुलाई)
♦ 1 जुलाई: पहला टी20, चेस्टर-ले-स्ट्रीट
♦ 4 जुलाई: दूसरा टी20, मैनचेस्टर
♦ 7 जुलाई: तीसरा टी20, नॉटिंघम
♦ 9 जुलाई: चौथा टी20, ब्रिस्टल
♦ 11 जुलाई: पांचवां टी20, साउथम्प्टन
♦ 14 जुलाई: पहला वनडे, बर्मिंघम
♦ 16 जुलाई: दूसरा वनडे, कार्डिफ
♦ 19 जुलाई: तीसरा वनडे, लॉर्ड्स

भारत और श्रीलंका का दौरा (अगस्त)
♦ 2 टेस्ट मैच

भारत का बांग्लादेश दौरा (सरकार से मंजूरी मिलने पर)
♦ 3 वनडे (1, 3 और 6 सितंबर)
♦ 3 टी20 (9, 12 और 13 सितंबर)

भारत का अफगानिस्तान दौरा (न्यूट्रल वेन्यू) | सितंबर-अक्तूबर
♦ 3 टी20 

वेस्टइंडीज का भारत दौरा (सितंबर-अक्तूबर)
♦ 3 वनडे
♦ 5 टी20

Advertisement

एशियन गेम्स 2026
मेजबान: जापान

भारत का न्यूजीलैंड दौरा (अक्टूबर-नवंबर)
♦ 2 टेस्ट
♦ 5 वनडे
♦ 5 टी20

श्रीलंका का भारत दौरा (दिसंबर)
♦ 3 वनडे
♦ 3 टी20

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »