इस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब 2 बड़े सवाल भारतीय फैन्स के मन में हैं, पहला यह क्या भारतीय टीम गुरुवार (26 फरवरी) को चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में बिना कोई बदलाव के उतरेगी? दूसरा सवाल यह कि भारतीय टीम अब भी सेमीफाइनल में जगह बना सकती है.
कुल मिलाकर पहला सवाल देश में इस समय यह एक नेशनल डिबेट बन चुका है कि संजू सैमसन फिर से बेंच पर बैठेंगे और अभिषेक शर्मा खराब फॉर्म के बावजूद खेलेंगे. इसे लेकर aajtak.in ने भी एक पोल क्रिएट किया, जहां लोगों से उनकी राय मांगी गई. जहां लोग जमकर रायशुमारी कर रहे हैं. आप भी होमपेज पर जाकर इस पर अपनी राय दे सकते हैं. वहीं इस खबर के अंत में भी एक पोल क्रिएट किया गया है, वहां भी आप राय दे सकते हैं.
यह भी पढ़ें: T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में कैसे पहुंचेगी टीम इंडिया? जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच से पहले जानें दोनों समीकरण
वैसे अभिषेक शर्मा के टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फॉर्म की बात करें तो उन्होंने 4 मुकाबलों में महज 15 रन बनाए हैं, ये 15 रन भी उनके साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में आए थे.
वहीं संजू ने इस T20 वर्ल्ड कप में अभिषेक के पेट में संक्रमण की दिक्कत की वजह से बतौर रिप्लेसमेंट ओपनर 22 रनों की पारी खेली थी. ऐसे में यह सवाल बहुत गंभीर हो गया है कि अब जबकि हर मैच भारतीय टीम के लिए 'करो या मरो; जैसा हो गया, तो क्या टीम इंडिया बदलाव करेगी. या अभिषेक शर्मा को मौके देने का सिलसिला जारी रहेगा.
संजू सैमसन vs अभिषेक शर्मा आंकड़ों में कौन भारी
अभिषेक शर्मा इस समय टी20 रैंकिंग में नंबर 1 बल्लेबाज हैं, लेकिन उनके हालिया फॉर्म ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है. लेकिन 1 जनवरी 2025 से अब तक के टी20 आंकड़े देखे जाएं तो अभिषेक शर्मा भारतीय टीम के सबसे सफल बल्लेबाज हैं.
यह भी पढ़ें: केवल अभिषेक शर्मा ही नहीं, तिलक वर्मा भी उतने ही कसूरवार, संजू सैमसन से टीम इंडिया के मैनेजमेंट को क्या दिक्कत?
उन्होंने अब तक 30 मैचों की 30 पारियों में 1056 रन 37.71 के एवरेज और 196.64 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. वो भारतीय टम की ओर से रन बनाने के मामले में टॉपर बल्लेबाज हैं. वहीं नंबर 2 पर तिलक वर्मा हैं. उन्होंने 25 मैच में 674 रन 39.64 के एवरेज से बनाए हैं.
इसके बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं, उन्होंने 31 मैच में 640 रन 27.82 के एवरेज से 3 अर्धशतक के साथ बनाए हैं. हार्दिक पंड्या ने 25 मैच में 476 रन 154.54 के स्ट्राइक रेट और 28 के एवरेज से रन बनाए हैं. वहीं शिवम दुबे ने 27 मैच में 466 रन 29.12 के औसत से बनाए हैं.
वहीं हाल में टीम इंडिया में शामिल किए गए ईशान किशन ने इस दरम्यान 9 मैच में 391 रन 43.44 के एवरेज और 212.5 के स्ट्राइक रेट 1 शतक और 1 फिफ्टी के साथ अपने कमबैक का जश्न मनाया है. इस वर्ल्ड कप से बाहर रहे शुभमन गिल ने 15 मैच में 291 रन, 24.25 के एवरेज से बनाए. वहीं संजू सैमसन ने 1 जनवरी 2025 से अब तक खेले गए 21 टी20 मैच में 290 रन 17.05 के एवरेज और 133 स्ट्राइक रेट से रन बनाए.
अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की हार की सबसे बड़ी वजह ओपनिंग जोड़ी को माना जा रहा है. अभिषेक को सुपर-8 में लगातार तीन ‘डक’ के बाद भी मौका मिला, लेकिन वह सिर्फ 15 रन बनाकर मार्को जानसेन का शिकार हो गए. उनके साथ ओपनिंग करने आए ईशान खाता भी नहीं खोल पाए. इससे तीसरी बार पावरप्ले में ही टीम का टॉप ऑर्डर दबाव में आ गया.
ओपनिंग जोड़ी बदलने पर क्या बोले असिस्टेंट कोच?
असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशचे (Ryan ten Doeschate) ने साउथ अफ्रीका संग मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए. जहां उन्होंने माना कि पिछले 18 महीनों में खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, इसलिए टीम मैनेजमेंट लगातार कॉम्बिनेशन बनाए रखना चाहता था.लेकिन उन्होंने साफ कहा कि अब टॉप ऑर्डर से रन नहीं आना टीम के लिए रणनीतिक कमजोरी बन गया है. उनके मुताबिक सवाल यह है क्या पुराने खिलाड़ियों पर भरोसा जारी रखा जाए या बदलाव किया जाए?
मैनेजमेंट अब संजू को शामिल करने पर गंभीरता से विचार कर रहा है. सिर्फ फॉर्म ही नहीं, बल्कि रणनीति भी इसकी वजह है. अभी भारत का टॉप ऑर्डर ज्यादातर बाएं हाथ के बल्लेबाजों का है, जिसका फायदा विरोधी टीमें ऑफ-स्पिन से उठा रही हैं.
सैमसन के आने से दाएं हाथ का ऑप्शन मिलेगा और गेंदबाजों की लाइन बिगड़ेगी. टेन डोशचे ने कन्फर्म किया कि टीम चेन्नई की तैयारी के दौरान प्लेइंग 11 में सैमसन की वापसी एक मेन 'टॉकिंग पॉइंट' होगी.
मैनेजमेंट हाल के सेलेक्शन के दांवों के लिए भी जांच के दायरे में है, जैसे अहमदाबाद मैच में वाइस-कैप्टन अक्षर पटेल को हटाकर वाशिंगटन सुंदर को खिलाना एक ऐसा कदम जिसे टेन डोएशेट ने माना कि 'बहुत बड़ी गड़बड़' हुई. सेलेक्शन में हुई गलती भी रयान ने यह भी स्वीकार किया कि अहमदाबाद मैच में अक्षर की जगह सुंदर को खिलाने का फैसला गलत साबित हुआ. उन्होंने कहा कि टीम की पावरप्ले रणनीति पूरी तरह काम नहीं कर पाई.
76 रन की हार से भारत का नेट रन रेट काफी खराब हो गया है और टीम ग्रुप में नीचे पहुंच गई है. अब जिम्बाब्वे (26 फरवरी) और वेस्टइंडीज (1 मार्च) के खिलाफ दोनों मैच जीतना ही सेमीफाइनल की उम्मीद बचाए रखेगा.
aajtak.in