सूर्यकुमार यादव कैसे बने टीम इंड‍िया के कप्तान, क्यों हार्द‍िक पंड्या रह गए पीछे? सामने आई पूरी कहानी

सूर्यकुमार यादव को भारत का T20 कप्तान क्यों गया. उन्होंने इसे लेकर अब खुलासा किया है. सूर्या ने कहा जय शाह ने उन्हें श्रीलंका दौरे से 3-4 दिन पहले फोन किया. यह फैसला रोहित शर्मा, अजीत अगरकर और राहुल द्रव‍िड़ ने मिलकर लिया था.

Advertisement
हार्द‍िक पंड्या ने 16 टी20 मुकाबलों में भारत की कमान संभाली है (Photo: PTI) हार्द‍िक पंड्या ने 16 टी20 मुकाबलों में भारत की कमान संभाली है (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:00 AM IST

टीम इंड‍िया के T20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने आखिरकार उस सवाल का जवाब दे दिया, जिसे लेकर लंबे समय से क्रिकेट फैन्स सस्पेंस में थे. आखिर सूर्या को कप्तान कैसे बनाया गया और क्या गौतम गंभीर ने उनका सपोर्ट किया था? इन सब चीज को लेकर सारी बातें स्पष्ट हो गई

T20 वर्ल्ड कप 2024 जीत के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से संन्यास लिया, तो सबसे बड़ा दावेदार हार्द‍िक पंड्या  को माना जा रहा था. पंड्या पहले भी 2022-23 के दौरान टीम की कप्तानी कर चुके थे और उनका प्रदर्शन भी मजबूत रहा था. पंड्या ने  कुल 16 मैचों में टीम की कप्तानी की थी. 

Advertisement

हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद सेलेक्टर्स ने चौंकाते हुए सूर्यकुमार यादव को टीम की कमान सौंप दी. इस फैसले ने क्रिकेट जगत में हैरानी पैदा कर दी थी. अब खुद सूर्यकुमार ने इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि उन्हें कप्तानी की जानकारी अचानक मिली.

सूर्या ने बताया टी20 टीम की कप्तानी कैसे मिली? 
सूर्या ने PTI से बातचीत में कहा- मुझे श्रीलंका दौरे से 3-4 दिन जय शाह ने पहले फोन किया और बताया कि आगे से मैं T20 टीम की कप्तानी करूंगा. हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह फैसला किसी एक व्यक्ति का नहीं था, बल्कि टीम मैनेजमेंट और सेलेक्शन कमेटी की संयुक्त रणनीति का हिस्सा था.

उनके मुताबिक, उस समय कप्तान रहे रोह‍ित शर्मा, चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और हेड कोच राहुल द्रव‍िड़ ने मिलकर इस पर चर्चा की थी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गौतम गंभीर इस प्रक्रिया में बाद में जुड़े थे, यानी कप्तानी के फैसले में उनकी सीधी भूमिका नहीं थी.

Advertisement

इस फैसले का सबसे बड़ा असर हार्द‍िक पंड्या पर पड़ा, जो न केवल कप्तानी की रेस से बाहर हुए, बल्कि बाद में उपकप्तानी भी गंवा बैठे. उनकी जगह पहले शुभमन गिल और फिर अक्षर पटेल को जिम्मेदारी दी गई.

SKY की कप्तानी में भारत का प्रदर्शन?
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने T20 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया. टीम ने लगातार द्विपक्षीय सीरीज जीतीं और 2026 में T20 वर्ल्ड कप भी अपने नाम किया. फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रचा और पहली टीम बनी जिसने T20 वर्ल्ड कप का सफलतापूर्वक बचाव किया.

सूर्या की कप्तानी में भारत ने कुल म‍िलाकर अब तक 52 टी20 मैच खेले हैं, जहां भारतीय टीम ने 42 मैच जीते हैं. 8 मैचों में भारत को हार म‍िली है, 2 मैच बेनतीजा रहे हैं. 

 

52 40 8 2 0 2  

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement