जय शाह
जय शाह (Jay Shah) एक क्रिकेट प्रशासक हैं (Cricket Administrator). वे 27 अगस्त 2024 से आईसीसी के चैयरमेन पद पर हैं. वह 2019 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव बने (BCCI Secretary) थे. वह एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष भी हैं (President of Asian Cricket Council). वह भारत के गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह के बेटे हैं (Son of Amit Shah).
जय शाह का जन्म 22 सितंबर 1988 को हुआ था (Jay Shah Age). उन्होंने निरमा विश्वविद्यालय से बी.टेक के साथ स्नातक किया. उन्होंने जयेंद्र सहगल के नेतृत्व में अहमदाबाद में क्रिकेट का प्रशिक्षण लिया (Jay Shah Education).
शाह ने 2004 में स्थापित और कृषि उत्पादों के व्यापार में शामिल टेंपल एंटरप्राइज के निदेशक के रूप में काम किया. शाह के पास कुसुम फिनसर्व में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिसे 2015 में स्थापित किया गया था (Jay Shah Business Career).
जय शाह सितंबर 2013 में गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) के संयुक्त सचिव बने. उनके कार्यकाल के दौरान उनके पिता अमित शाह जीसीए अध्यक्ष थे. शाह 2015 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की वित्त और विपणन समितियों के सदस्य बने. उन्होंने सितंबर 2019 में जीसीए के संयुक्त सचिव के पद से इस्तीफा दे दिया. अगले महीने, उन्हें डेढ़ साल के कार्यकाल के लिए बीसीसीआई के सचिव के रूप में चुना गया. दिसंबर 2019 में, BCCI ने शाह को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की भावी CEC बैठकों के लिए अपने प्रतिनिधि के रूप में चुना. जनवरी 2021 में, एशियाई क्रिकेट परिषद ने शाह को अध्यक्ष नियुक्त किया (Jay Shah Career at BCCI).
फरवरी 2015 में, शाह ने पारंपरिक गुजराती समारोह में अपनी कॉलेज गर्लफ्रेंड ऋषिता पटेल से शादी की (Jay Shah Wife). शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) और अन्य उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारी शामिल हुए थे.
सूर्यकुमार यादव को भारत का T20 कप्तान क्यों गया. उन्होंने इसे लेकर अब खुलासा किया है. सूर्या ने कहा जय शाह ने उन्हें श्रीलंका दौरे से 3-4 दिन पहले फोन किया. यह फैसला रोहित शर्मा, अजीत अगरकर और राहुल द्रविड़ ने मिलकर लिया था.
जय शाह ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर कहा कि कोई भी टीम आईसीसी से बड़ी नहीं है. टूर्नामेंट से पहले बांग्लादेश के हटने और पाकिस्तान के बहिष्कार की धमकी जैसी कई विवादित स्थितियां थीं, लेकिन इसके बावजूद टूर्नामेंट सफल रहा और भारत ने खिताब जीता. शाह ने बताया कि वर्ल्ड कप ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए.
कीर्ति आजाद को लेकर क्या बोलूं. ट्रॉफी मंदिर ले जाने वाले सवाल पर बोले ईशान किशन. टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद एक विवादित सवाल पर बेहद शांत तरीके से जवाब दिया है. मीडिया से बातचीत के दौरान एक पत्रकार ने उनसे पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद के उस बयान पर सवाल पूछा, जिसमें उन्होंने वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने के फैसले पर टिप्पणी की थी
सूर्यकुमार यादव, गौतम गंभीर और जय शाह वर्ल्ड कप की ट्रॉफी लेकर हनुमान मंदिर पहुंचे.
T20 वर्ल्डकप की ट्रॉफी लेकर हनुमान मंदिर पहुंचे सूर्यकुमार यादव.
भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में जीत हासिल की है. वर्ल्डकप जीतने के बाद जय शाह, सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर मंदिर पहुंचे.
टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने T20 वर्ल्ड कप 2026 जीत को राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण और अजीत अगरकर को समर्पित किया. अहमदाबाद में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर भारत तीसरी बार चैम्पियन बना. गंभीर ने कहा कि कठिन दौर में सिर्फ जय शाह ने उनका हौसला बढ़ाया. हालांकि उनकी कोचिंग में टीम को टेस्ट क्रिकेट में निराशा भी मिली है.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के कुछ ही घंटों बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव, कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह ट्रॉफी लेकर अहमदाबाद के हनुमान टेकरी मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने भगवान हनुमान के दर्शन कर टीम की ऐतिहासिक जीत के लिए आशीर्वाद लिया. फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया.
ICC चेयरमैन जय शाह ने बताया कि ICC T20 World Cup ने प्रसारण के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत में 500 मिलियन से अधिक दर्शक जुटाए हैं, जो T20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे ज्यादा है.
इंद्रजीत सिंह बिंद्रा का नाम भारतीय क्रिकेट प्रशासन के प्रमुख स्तंभों में गिना जाता है. वह 1993 से 1996 तक बीसीसीआई के अध्यक्ष रहे और इस दौरान भारतीय क्रिकेट को मजबूती देने के लिए कई अहम कदम उठाए. उन्होंने मोहाली में विश्वस्तरीय क्रिकेट स्टेडियम बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई.
टी 20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश की भागीदारी पर आज अंतिम फैसला संभव है. ICC चेयरमैन जय शाह दुबई में मौजूद हैं. BCB ने मामला विवाद समाधान कमेटी (Dispute Resolution Committee) को भेजने की मांग की है, लेकिन ICC बोर्ड पहले ही शेड्यूल बदलने से इनकार कर चुका है. सूत्रों के मुताबिक, बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को मौका मिल सकता है.
Jay Shah Rohit Sharma: रोहित शर्मा को ICC चेयरमैन जय शाह एक बार फिर भारतीय टीम का कप्तान कहा. जबकि उनकी जगह शुभमन गिल ने ले ली है. सूर्यकुमार यादव टी20 के कप्तान हैं. रोहित ने अपनी लीडरशिप में भारत को 2024 और 2025 में दो ICC जीत जिताई हैं.
लियोनेल मेसी ने ICC चेयरमैन जय शाह की ओर से भेंट की गई भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी पहनी और भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव, पैरा जैवलिन थ्रोअर सुमित अंतिल और पैरा हाई जम्पर निशाद कुमार समेत कई खिलाड़ियों से मुलाकात की.
फुटबॉल जगत के दिग्गज खिलाड़ी लियोनेल मेसी को भारत में जबरदस्त सम्मान मिला है. मेसी को भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी भेंट की गई.क्रिकेट और फुटबॉल जैसे दो सबसे लोकप्रिय खेलों के बीच रिश्तों को और मजबूत करने की दिशा में यह एक अहम कदम है.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे वर्ल्ड कप जीतकर पूर्व कप्तान मिताली राज और झूलन गोस्वामी जैसी दिग्गज खिलाड़ियों को वर्ल्ड कप ट्रॉफी थमाई.
अक्टूबर 2022 में BCCI ने एक बड़ा और साहसिक कदम उठाते हुए महिला और पुरुष क्रिकेटरों को समान मैच फीस देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया था.
दमदार जीत के बाद BCCI ने खिलाड़ियों और टीम के सपोर्ट स्टाफ के लिए बड़ा ऐलान किया है. बीसीसीआई, भारतीय टीम को प्राइज मनी के रुप में 51 करोड़ रुपये देगा.बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने इस बात को कन्फर्म किया है. इंडियन विमेंस टीम को पहली बार इतनी इनामी राशि मिलने जा रही है.
आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप में इतिहास रचते हुए टीम इंडिया ने पहली बार ये खिताब अपने नाम किया है. डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से करारी शिकस्त दी. इस टूर्नामेंट की प्लेयर ऑफ द सीरीज दीप्ति शर्मा रहीं, जिन्होंने फाइनल में भी फिफ्टी के साथ 5 विकेट झटके.
भारत के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी जानलेवा बीमारी को लेकर पहली बार खुलासा किया है. तिलक ने बताया कि उन्हें रबडोमायोलिसिस नाम की एक दुर्लभ बीमारी का पता चला है,
एशिया कप 2025 ट्रॉफी विवाद के बाद क्या मोहसिन नकवी पर गिर सकती है गाज, यह सवाल अब भी बना हुआ है. दरअसल, ACC (एशियन क्रिकेट काउंसिल) चीफ और PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) के चेयरमैन नकवी को सबक सिखाने का BCCI का मास्टर प्लान तैयार है.
BCCI को नई कमान मिल गई है. मुंबई में हुई AGM में मिथुन मन्हास अध्यक्ष, राजीव शुक्ला उपाध्यक्ष और देवजीत सैकिया सचिव चुने गए. इसके अलावा भी कई अन्य महत्वपूर्ण पदों पर अन्य लोगों की नियुक्ति हुई है.