हैरी ब्रूक का रिकॉर्डतोड़ दोहरा शतक भी काम नहीं आया... श्रीलंकाई टीम ने चेज कर दिए 430 रन, इन बल्लेबाजों ने पलटी बाजी

पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका की भागीदारी वाली त्रिकोणीय सीरीज में यह श्रीलंकाई टीम की पहली जीत रही. टीम को अपने शुरुआती मुकाबले में पाकिस्तान से हार मिली थी, जबकि मेजबान पाकिस्तान अपने शुरुआती दोनों मैच जीत चुका है.

Advertisement
श्रीलंका की इंग्लैंड पर ऐतिहासिक जीत, जनिथ लियानागे बने स्टार. (Photo: Reuters) श्रीलंका की इंग्लैंड पर ऐतिहासिक जीत, जनिथ लियानागे बने स्टार. (Photo: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • रावलपिंडी,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:43 AM IST

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने ओडीआई क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर रिकॉर्ड बुक को हिला दिया, लेकिन श्रीलंका के बल्लेबाजों ने उनकी इस उपलब्धि को फीका कर दिया. 22 अक्टूबर (गुरुवार) को रावलपिंडी के रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए ओडीआई ट्राई सीरीज के रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों का लक्ष्य दो विकेट बाकी रहते हासिल कर लिया. यह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा.

Advertisement

हैरी ब्रूक ने महज 116 गेंदों में 202 रनों की विस्फोटक पारी खेली. उन्होंने सिर्फ 114 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. उनकी यादगार पारी की बदौलत इंग्लैंड ने निर्धारित 50 ओवर्स में चार विकेट पर 429 रन बनाए, लेकिन इतने बड़े स्कोर के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ा.

पवन रत्नायके का तूफानी शतक
विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने 24 रनों के स्कोर तक दो विकेट गंवा दिए. इसके बाद अविष्का फर्नांडो और पवन रत्नायके ने पारी को संभाला. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 166 रन जोड़कर इंग्लैंड की मुश्किलें बढ़ा दीं. फर्नांडो ने 11 चौके और 2 छक्के की सहायता से 83 गेंदों पर 97 रन बनाए. जबकि रत्नायके ने 15 चौके और तीन छक्के की मदद से 106 गेंदों पर 130 रनों की शानदार पारी खेली. इस साझेदारी ने श्रीलंका को मुकाबले में वापस ला दिया. इसके बाद दसुन शनाका ने आक्रामक अंदाज अपनाते हुए महज 50 गेंदों पर 97 रन ठोक दिए. शनाका ने अपनी इनिंग्स में 8 छक्के और 6 चौके लगाए.

Advertisement

श्रीलंका को अंतिम ओवर में सात रन चाहिए थे और उसके 6 विकेट गिर चुके थे. इंग्लैंड के जोश टंग ने लगातार दो गेंदों पर डुनिथ वेलालगे और ईशान मलिंगा को आउट कर मुकाबले को रोमांचक बना दिया. अब श्रीलंका को तीन गेंदों में सात रन बनाने थे. नंबर-10 बल्लेबाज असिथा फर्नांडो ने एक रन लेकर जनिथ लियानागे को स्ट्राइक दी. इसके बाद लियानागे ने लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से शानदार छक्का जड़कर श्रीलंका की जीत पक्की कर दी. टीम ने एक गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. लियानागे ने 7 चौके और 3 छक्के की मदद से 27 गेंदों पर नाबाद 61 रनों की पारी खेली.

श्रीलंका ने ओडीआई क्रिकेट में अपना सबसे बड़ा सफल रनचेज दर्ज किया. इससे पहले उसका सर्वश्रेष्ठ रनचेज 2017 में भारत के खिलाफ द ओवल में आया था. तब उसे 322 रनों का लक्ष्य हासिल करना था.

बता दें कि ओडीआई क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़े सफल रन चेज का रिकॉर्ड अब भी साउथ अफ्रीका के नाम है, जिसने 2006 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 438 रन बनाकर जीत दर्ज की थी. श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ ओडीआई क्रिकेट में सबसे बड़े सफल रनचेज का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. 

ODI मैचों में सबसे सफल रनचेज
435 साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, जोहानिसबर्ग 2006
430 श्रीलंका बनाम इंग्लैंड, रावलपिंडी 2026
406 भारत बनाम वेस्टइंडीज, गुवाहाटी 2026
375 नीदरलैंड्स बनाम वेस्टइंडीज, हरारे 2023 (सुपर ओवर जीत)
372 साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया, डरबन 2016

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »