एजबेस्टन में शुभमन ग‍िल ने अचानक क्यों छोड़ा मैदान? क्या थी र‍िटायर्ड हर्ट होने की वजह

इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल 80 रन की शानदार पारी खेलने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए. 26वें ओवर में उन्हें दाएं पैर के पिछले हिस्से में तकलीफ महसूस हुई और वह पिच पर ही लेट गए. फिजियो की जांच के बाद गिल बल्लेबाजी जारी नहीं रख सके और मैदान छोड़ना पड़ा.

Advertisement
इंग्लैंड के खिलाफ जमाया अर्धशतक, फिर दर्द बना रुकावट... रिटायर्ड हर्ट हुए शुभमन गिल (Photo: BCCI) इंग्लैंड के खिलाफ जमाया अर्धशतक, फिर दर्द बना रुकावट... रिटायर्ड हर्ट हुए शुभमन गिल (Photo: BCCI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • बर्म‍िंघम ,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:01 PM IST

भारत और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन में मंगलवार को खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा. शानदार बल्लेबाजी कर रहे कप्तान शुभमन गिल को 80 रन के स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा.

गिल ने 75 गेंदों में 80 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा. वह बेहतरीन लय में नजर आ रहे थे और भारत की जीत की नींव मजबूत कर चुके थे.

Advertisement

हालांकि भारतीय पारी के 26वें ओवर के दौरान गिल अचानक असहज दिखे. वह ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे और दाएं पैर के पिछले हिस्से (हैमस्ट्रिंग/काफ एरिया) को पकड़कर पिच पर ही लेट गए. इसके बाद भारतीय टीम का फिजियो मैदान पर पहुंचा और उनका उपचार किया.

कुछ देर तक जांच के बाद यह साफ हो गया कि गिल बल्लेबाजी जारी रखने की स्थिति में नहीं हैं. ऐसे में उन्होंने रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ने का फैसला किया. शुरुआती तौर पर यह मांसपेशियों में ऐंठन (क्रैम्प) या हैमस्ट्रिंग से जुड़ी समस्या मानी जा रही है, हालांकि उनकी चोट की गंभीरता को लेकर टीम इंडिया की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया गया. हालांकि उम्मीद इस बात की है शुभमन ग‍िल कार्ड‍िफ में 16 जुलाई को होने वाले मुकाबले में पूरी तरह फ‍िट रहेंगे. 

Advertisement

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 258 रन पर समेट दिया था. अक्षर पटेल ने चार विकेट लिए, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार ने दो-दो विकेट हासिल किए. जसप्रीत बुमराह ने भी एक विकेट लेकर अपने वनडे करियर के 150 विकेट पूरे किए.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »