RCB vs LSG, IPL 2026 Highlights: बेंगलुरु ने लखनऊ को 5 विकेट से हराया, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची, विराट कोहली-रसिक सलााम चमके

Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants IPL: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने हुईं. इस मुकाबले को आरसीबी ने 5 विकेट से अपने नाम किया. आरसीबी डिफेंडिंग आईपीएल चैम्पियन है, वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक खिताब नहीं जीता है.

Advertisement
आईपीएल में बेंगलुरु-लखनऊ की टक्कर हुई (Photo: AP) आईपीएल में बेंगलुरु-लखनऊ की टक्कर हुई (Photo: AP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • बेंगलुरु,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:57 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-23 में बुधवार (15 अप्रैल) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से हुआ. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया, जिसमें आरसीबी ने 5 विकेट से जीत हासिल की. आरसीबी को जीत के लिए 147 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 15.1 ओवरों में ही हासिल कर लिया.

Advertisement

विराट कोहली ने रनचेज में शानदार 49 रन बनाए. वहीं तेज गेंदबाज रसिक सलाम डार ने 4 खिलाड़ियों को आउट किया. इस जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अंकतालिका में पहले नंबर पर आ गई. आरसीबी के 5 मैचों में चार जीत से 8 अंक हैं, लेकिन उसका नेट रनरेट राजस्थान रॉयल्स (RR) से बेहतर है. पंजाब किंग्स (PBKS) तीसरे और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) चौथे नंबर पर हैं.

मौजूदा सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव रहा. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) पर जीत हासिल की थी. जबकि राजस्थान रॉयल्स ने उसे परास्त किया था. दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स (DC) और गुजरात टाइटन्स (GT) के हाथों शिकस्त झेलनी पड़ी थी. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइर्स को ऋषभ पंत ब्रिगेड ने पराजित किया था.

Advertisement

पॉइंट्स टेबल देखने के लिए यहां क्लिक करें

ऐसा रहा बेंगलुरु का रनचेज
रनचेज में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी नहीं रही. फिल साल्ट सिर्फ 7 रन बनाकर प्रिंस यादव की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसके बाद 'इम्पैक्ट सब' विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने दूसरे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की. आवेश खान ने पडिक्कल (10 रन) को आउट करके इस साझेदारी को ब्रेक किया. फिर विराट कोहली के रूप में आरसीबी को तीसरा झटका लगा. कोहली ने 6 चौके और एक छक्के की मदद से 34 बॉल पर 49 रन बनाए. कोहली को आवेश खान ने निकोलस पूरन के हाथों कैच आउट कराया.

कप्तान रजत पाटीदार और जितेश शर्मा ने कुछ बड़े शॉट्स लगाकर टीम को जीत के करीब पहुंचाया. पाटीदार ने 13 गेंदों पर 27 रन बनाए. वहीं जितेश ने 9 गेंदों का सामना कर 23 रनों का योगदान दिया. रजत और जितेश के विकेट प्रिंस यादव ने झटके. यहां से टिम डेविड (14* रन) और रोमारियो शेफर्ड (14* रन) ने आरसीबी को जीत के द्वार तक पहुंचाया.

लखनऊ की ऐसी रही बल्लेबाजी
लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 146 रन बनाए. लखनऊ की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. एडेन मार्करम 12 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए. मार्करम का विकेट रसिक सलाम डार ने लिया. फिर कप्तान ऋषभ पंत को जोश हेजलवुड की गेंद बाईं कोहनी में लगी और रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. हालांकि पंत बाद में बैटिंग करने आए.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत को कोहनी में लगी जोरदार चोट, दर्द से कराहते हुए छोड़ा मैदान, VIDEO

इसके बाद जोश हेजलवुड ने निकोलस पूरन (1 रन) को शानदार गेंद पर बोल्ड कर लखनऊ को दूसरा झटका दिया. सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श क्रीज पर सेट हो चुके थे, लेकिन वो अपनी इनिंग्स को बड़ी नहीं कर सके. मार्श को क्रुणाल पंड्या ने बोल्ड किया. मार्श ने 3 चौके और दो छक्के की मदद से 32 गेंदों पर 40 रन बनाए. क्रुणाल ने इसके बाद अब्दुल समद (0 रन) को क्रीज पर टिकने ही नहीं दिया.

रसिक सलाम डार ने आयुष बदोनी को आउट कर आरसीबी को पांचवीं सफलता दिलाई. बदोनी ने 4 चौके और एक छक्के की मदद से 24 बॉल पर 38 रन बनाए. फिर भुवनेश्वर कुमार ने कप्तान ऋषभ पंत (1 रन) को चलता कर दिया. भुवनेश्वर यही नहीं रुके, उन्होंने लगातार गेंदों पर जॉर्ज लिंडे (7 रन) और मोहम्मद शमी (0 रन) को पवेलियन भेजा.

लखनऊ का 9वां विकेट मुकुल चौधरी के रूप में गिरा, जो शानदार बैटिंग कर रहे थे. मुकुल ने 28 गेंदों पर 39 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और दो छक्के शामिल रहे. मुकुल को आउट करने के बाद रसिक सलाम डार ने पारी की आखिरी गेंद पर आवेश खान (1 रन) को बोल्ड किया. आरसीबी की ओर से तेज गेंदबाज रसिक सलाम डार ने चार विकेट झटके. वहीं भुवनेश्वर कुमार को तीन सफलताएं मिलीं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: कोहली IPL में पहली बार बने 'इम्पैक्ट प्लेयर', आरसीबी ने लखनऊ संग मैच में क्यों लिया ऐसा फैसला?

इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए  हैं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 4 मैचों में जीत हासिल की. जबकि दो मुकाबलों में लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत नसीब हुई. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला हुआ था, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 6 विकेट से विजेता बनी थी.

बेंगलुरु vs लखनऊ h2h
कुल आईपीएल मैच: 7
बेंगलुरु ने जीते: 5
लखनऊ ने जीते: 2

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11: फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिक सलाम डार.
इम्पैक्ट सब: विराट कोहली.

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव.
इम्पैक्ट सब: जॉर्ज लिंडे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement