PBKS vs SRH, IPL 2026 Live Score: हैदराबाद ने पंजाब को दिया 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा चमके

Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL Live Cricket Score: मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने हैं. पंजाब किंग्स अब तक अजेय हैं. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने एक मैच जीता है.

Advertisement
आईपीएल में पंजाब-हैदराबाद की टक्कर. (Photo: AP) आईपीएल में पंजाब-हैदराबाद की टक्कर. (Photo: AP)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • मुल्लांपुर,
  • 11 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:22 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-17 में आज (11 अप्रैल) पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को जीत के लिए 220 रनों का टारगेट दिया है.

पंजाब किंग्स की मौजूदा आईपीएल सीजन में शुरुआत शानदार रही. पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स (GT) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पराजित किया था, जबकि कोलकाता नाइट राइर्स (KKR) संग उसका मुकाबला बारिश के चलते धुल गया. दूसरी ओर सनराइजर्स हैदराबाद को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के हाथों हार मिली, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को उसने शिकस्त दी थी. पंजाब-हैदराबाद मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए इस पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

Advertisement

ऐसी रही सनराइजर्स हैदराबाद की पारी
सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 219 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद तूफानी रही. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के बीच 49 गेंदों पर 120 रनों की पार्टनरशिप हुई. अभिषेक ने 5 चौके और 5 छक्के की मदद से सिर्फ 18 बॉल पर फिफ्टी जमा दी. इस पार्टनरशिप को शशांक सिंह ने तोड़ा, जिन्होंने हेड का विकेट लिया. हेड ने 5 चौके और तीन छक्के की मदद से 23 बॉल पर 38 रन बनाए. शशांक सिंह ने फिर 9वें ओवर में अभिषेक शर्मा को भी आउट किया.

अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों पर 74 रन बनाए, जिसमें 8 छक्के और पांच चौके शामिल रहे. इसके बाद हेनरिक क्लासेन और कप्तान ईशान किशन के बीच तीसरे विकेट के लिए 47 रनों की पार्टनरशिप हुई. ईशान 27 रनों के निजी स्कोर अर्शदीप सिंह का शिकार बने. अनिकेत वर्मा कुछ खास नहीं कर पाए और 18 रन बनाकर रन आउट हुए.

Advertisement

सलिल अरोड़ा ने भी निराश किया और वो 9 रन बनाकर अर्शदीप सिंह का शिकार बने. हेनरिक क्लास आउट होने वाले छठे बल्लेबाज रहे. क्लासेन को जेवियर बार्टलेट ने आखिरी ओवर में आउट किया. क्लासेन ने 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 33 बॉल पर 39 रन बनाए. पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने दो विकेट झटके.

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच अब तक इंडियन प्रीमियर लीग में 24 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद ने 17 मुकाबले जीते. जबकि पंजाब किंग्स को 7 मैचों में सफलता नसीब हुई. पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच एक मुकाबला खेला गया था, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 विकेट से जीत दर्ज की थी.

हैदराबाद vs पंजाब h2h
कुल IPL मैच: 24
हैदराबाद ने जीते: 17
पंजाब ने जीते: 7

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग-11: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल और ईशान मलिंगा.

पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement